फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Proponents of dialogue with Pakistan went on trial for treason

पाक से वार्ता के पक्षधरों पर चले देशद्रोह का मुकदमा

Sun, 31 Aug 2014 09:51 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
Proponents of dialogue with Pakistan went on trial for treason

पाकिस्तान से फिलहाल वार्ता न करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ जम्मू-कश्मीर विधान परिषद में प्रस्ताव पारित किए जाने को भाजपा ने गंभीर मसला बताया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने इसे राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताते हुए ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है जो प्रस्ताव पारित होने के लिए जिम्मेवार हैं।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद, युद्ध विराम उल्लंघन और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी, कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

Proponents of dialogue with Pakistan went on trial for treason

उन्होंने कहा कि सचिव स्तर की वार्ता से पूर्व पाकिस्तान उच्च आयुक्त की ओर से कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया जाना तमाशा था। केंद्र सरकार ने ऐसे माहौल में किसी तरह की वार्ता न कर पाकिस्तान को स्पष्ट जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधान परिषद जैसी संवैधानिक संस्था में केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस सदस्यों की मिलीभगत से प्रस्ताव पारित किया गया और पाक से वार्ता शुरू करने को कहा गया जा सीधे-सीधे केंद्र सरकार के क्षेत्राधिकार में हस्तक्षेप है।

ऐसे लोगों पर राष्ट्र द्रोह का केस चलना चाहिए। सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेताओं के संपर्क है। इस गंभीर मसले को जोरदार तरीके से केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है।

देश के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप

Proponents of dialogue with Pakistan went on trial for treason

उन्होंने कहा कि साजिश के तहत रियासत में देश के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की बहुमत वाली एनडीए सरकार है।

यह सरकार राष्ट्र की एकता और अखंडता के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगी। सिंह ने कहा कि विधान परिषद में प्रस्ताव पारित के मसले पर कांग्रेस को भी अपना रवैया स्पष्ट करना चाहिए जोकि रियासत में नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन सरकार में है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महासचिव बाली भगत और कविंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed