फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   promotion, seniority, teacher

Jammu News: अब सिर्फ वरिष्ठता नहीं, रिसर्च व परफॉर्मेंस से तय होगा प्रमोशन

विज्ञापन
promotion, seniority, teacher
जम्मू। सरकार ने कॉलेज शिक्षकों की भर्ती, पदोन्नति और सेवा शर्तों में बदलाव करते हुए वर्ष 2008 और 2014 के भर्ती नियमों को खत्म कर दिया है। अब जम्मू-कश्मीर एजुकेशन (गजेटेड) कॉलेज सर्विस रिक्रूटमेंट रूल्स-2026 लागू कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि कॉलेज शिक्षकों को केवल वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन नहीं मिलेगी। इसके लिए शिक्षकों के रिसर्च कार्य, ऑनलाइन कोर्स, फैकल्टी ट्रेनिंग और अकादमिक प्रदर्शन को मुख्य आधार बनाया गया है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग की नई नियमावली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) 2018 की गाइडलाइन के अनुरूप तैयार की गई है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन और कॉलेज डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स समेत अन्य गजेटेड पदों की भर्ती व सेवा शर्तों के नियम तय किए गए हैं।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को पांच फीसदी अंक की छूट दी गई है। भर्ती के लिए नेट, स्लेट या सेट परीक्षा पास होना जरूरी है। हालांकि यूजीसी की शर्तें पूरी करने वाले पीएचडी धारकों और टॉप 500 विदेशी विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को नेट से छूट मिलेगी। कॉलेज डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स तथा लाइब्रेरियन पदों के लिए भी भर्ती और पदोन्नति में नेट, पीएचडी, रिसर्च, प्रशिक्षण और अकादमिक प्रदर्शन को महत्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




करियर एडवांसमेंट स्कीम और प्रिंसिपल पद की सख्त शर्तें

करियर एडवांसमेंट स्कीम में बदलाव के बाद अब सिर्फ सेवा अवधि पूरी करने से पदोन्नति नहीं मिलेगी। इसके लिए शिक्षकों को रिफ्रेशर कोर्स, रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, इंडक्शन ट्रेनिंग और ऑनलाइन शिक्षण कोर्स पूरे करने होंगे। साथ ही वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट और रिसर्च पेपर को भी देखा जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रिंसिपल बनने की शर्तों को सख्त कर दिया है। इस पद के लिए पीएचडी होना अनिवार्य है। प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर स्तर का अनुभव होना चाहिए। न्यूनतम 10 रिसर्च पब्लिकेशन और तय अकादमिक स्कोर होना आवश्यक है।


4016 पदों की नई कैडर स्ट्रेंथ और भर्ती प्रक्रिया
पहली बार पूरे कॉलेज शिक्षा विभाग की संशोधित कैडर स्ट्रेंथ एक साथ तय की है जिसके तहत 4016 पद स्वीकृत किए गए हैं। 144 प्रिंसिपल, 3635 असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर, 143 फिजिकल एजुकेशन कैडर, 91 लाइब्रेरियन कैडर, दो असिस्टेंट इंजीनियर और एक डायरेक्टर कॉलेजेज का पद शामिल है। इससे भविष्य की भर्तियों में पूरी स्पष्टता रहेगी। इन पदों को भरने के लिए नई नियमावली में तीन तरीके तय किए गए हैं जिनमें डायरेक्ट भर्ती, चयन या प्लेसमेंट और डेपुटेशन शामिल है। कुछ पदों पर सीधी भर्ती होगी जबकि वरिष्ठ पदों को चयन और पदोन्नति के आधार पर भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed