फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Promotion of Officials in PWD Department

Jammu News: तीन को सिविल इंचार्ज मुख्य अभियंता बनाया, पांच बदले

विज्ञापन
Promotion of Officials in PWD Department
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। लोक निर्माण विभाग में तीन अधीक्षण अभियंता/इंचार्ज अधीक्षण अभियंता (सिविल) को इंचार्ज मुख्य अभियंता (सिविल) बनाया गया है। इसके साथ ही पांच मुख्य अभियंता बदले गए हैं।
लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में बनाए गए इंचार्ज मुख्य अभियंता में सुशील कुमार (एसी जेएंडके ईरा), निसार अहमद लाला (इंचार्ज एसई पीडब्ल्यू(आरएंडबी) सर्किल, पुलवामा, शोपियां) और अजय कपाही इंचार्ज एसई पीएमजीएसवाई सर्किल जम्मू) शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा इंचार्ज मुख्य अभियंता अतुल बाली का तबादला कर उन्हें इंचार्ज मुख्य अभियंता, डिजाइन, निरीक्षण व गुणवत्ता नियंत्रण विभाग जेएंडके, इंचार्ज मुख्य अभियंता अशोक कुमार खोखर का तबादला कर उन्हें इंचार्ज मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जोन चिनाब वैली बनाया गया है। इंचार्ज मुख्य अभियंता सुशील कुमार का तबादला कर इंचार्ज मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जोन नार्थ कश्मीर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज मुख्य अभियंता निसार अहमद लाला को इंचार्ज मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जोन साउथ कश्मीर बनाया गया है। इसी तरह इंचार्ज मुख्य अभियंता अजय कपाही को इंचार्ज मुख्य अभियंता जम्मू कश्मीर इकनोमिक्स रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed