फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   projects of 23 crore

Jammu News: एक साल के बाद भी अधूरी 23 करोड़ की परियोजनाएं

विज्ञापन
projects of 23 crore
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डोगरा चौक से केसी चौक तक सड़क को अपग्रेड करने के अलावा अन्य प्रोजेक्ट पूरे करने का लक्ष्य अप्रैल 2022 रखा गया। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अधिकांश परियोजनाएं अधूरी हैं। इस कारण लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही।
काम मई 2021 में शुरू हुआ था। डोगरा चौक से केसी चौक तक सड़क का जीर्णोद्धार कर रास्तों को अपग्रेड करना था। बीसी रोड पर एक तरफ तो रास्ता तैयार हो गया है, मगर दूसरी ओर काम चल रहा है। इसी तरह नालों पर भी काम डोगरा चौक के पास काम बच गया है। फ्लाईओवर के नीचे वर्टिकल गार्डन के सौंदर्यीकरण के लिए सिर्फ रेलिंग पर काम हुआ
विज्ञापन

परियोजना में तीन रोटरी आती है, पर ज्यूल चौक के पास काम शुरू नहीं हुआ। यहां पर सौंदर्यीकरण, बेंच, एलईडी लाइटें, फव्वारें समेत अन्य काम होने हैं। इसी तरह केसी चौक रोटरी और डोगरा चौक रोटरी पर भी काम बचा है। सड़क में तारकोल डालने पर काम मार्च में पूरा हुआ। निगम के अनुसार अन्य प्रोजेक्टों पर काम जल्द पूरा किया जाएगा। ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम को जल्द करने के लिए सदन में मांग उठाई गई है। फिर मसले को उठाया जाएगा। साथ ही देरी पर संज्ञान लिया जाएगा।
- अमित गुप्ता, पार्षद, वार्ड नंबर 19


काम में देरी क्यों हो रही है, इस पर ठेकेदारों से जवाब लिया जाएगा। अधिकारियों से भी बैठक की जाएगी और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- राजिंदर शर्मा, मेयर

सड़क काे अपग्रेड करवा दिया है। अन्य परियोजनाओं का काम जल्द समेटा जाएगा। इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
- राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed