फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   project

जम्मू, सांबा और कठुआ के 100 स्कूलों में शुरू होगा गर्ल्स 4 टेक लर्निंग प्रोग्राम

विज्ञापन
project
जम्मू। निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों के 100 स्कूलों के लिए गर्ल्स 4 टेक लर्निंग प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। विभाग इसमें अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन का सहयोग लेगा। प्रोग्राम का उद्देश्य एसटीईएम (साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स) में जागरूकता लाना है। प्रोग्राम में छठी से 12वीं तक की 10 हजार लड़कियों को शामिल किया जाएगा। पढाई के साथ यह कोर्स चलेगा।
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम के लिए हर जिले में रिसोर्स पर्सन तैनात किए गए हैं जो स्कूल, शिक्षकों और छात्रों को पूरा सहयोग देंगे। इस कार्यक्रम के तहत कठुआ जिले के 40 स्कूलों के करीब 4000, सांबा जिले के 30 स्कूलों के 3000 और जम्मू जिले के 30 स्कूलों के 3000 छात्राओं को शामिल किया जाएगा। एसटीईएम लर्निंग प्रोग्राम से छात्राओं में टेक्नोलॉजी संबंधी जागरूक किया जाएगा। साथ ही साइबर सिक्योरिटी और रिस्क के बारे में भी बताया जाएगा। इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोट
इस प्रोग्राम को शुरू करने का उद्देश्य स्कूल स्तर से ही छात्राओं में टेक्नोलॉजी को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर छात्राओं का इंजीनियरिंग, साइंस टेक्नोलॉजी को छोड़कर ह्यूमैनिटी की तरफ ज्यादा रुझान रहता है। ऐसे में उन्हें इसके बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है ताकि वह टेक्नोलॉजी को अपनाएं और इसमें अपना कैरियर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोमेश कुमार, कार्यक्रम कार्यान्वयन सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed