फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Programme organised in SMGS Hospital

Jammu News: नर्सों ने रोगी चिकित्सा देखभाल को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
Programme organised in SMGS Hospital
-एसएमजीएस अस्पताल में नर्सिंग दिवस की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों से छटा बिखेरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सोमवार को शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में करवाए गए कार्यक्रम में नर्सों ने रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी। उन्होंने दिखाया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र के साथ वे अन्य क्षेत्रों में भी हुनर रखती हैं। इस दौरान नर्सिंग क्षेत्र की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटेंगल को याद किया गया। नर्सों ने रोगी चिकित्सा देखभाल को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को नर्सों के गान और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ आगे बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता ने हमारी नर्से, हमारा भविष्य, स्वास्थ्य आर्थिक शक्ति, विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने समय की जरूरतों के साथ नर्सिंग क्षेत्र में कौशल और प्रशिक्षण के विस्तार पर जोर दिया। इसके लिए विशेष स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के उचित प्रयास किए जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दारा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सें रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रही हैं। रोगी चिकित्सा देखभाल में डाॅक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अहम होती है। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने मेटरन पवनजीत कौर को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। नर्सों का हौसला बढ़ाने बाल रोग विभाग के एचओडी डाॅ. घनश्याम सैनी, ईएनटी के एचओडी डाॅ. प्रमोद कलसोत्रा, त्वचा विभाग के एचओडी डाॅ. देवराज डोगरा, स्त्री रोग विभाग की एचओडी डाॅ. रीमा खजूरिया, उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed