फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   programme,jammu news

ऐ मेरे वतन के लोगों... धुन बजा बीएसएफ बैंड ने श्रोताओं में भरा देशभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
programme,jammu news
जम्मू। देश की आजादी के 75 वर्ष का जश्न मनाने के लिए शुरू किए गए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को बलिदान स्तंभ जम्मू में विशेष कार्यक्रम करवाया गया। बीएसएफ के बैंड ने देशभक्ति गानों को अपनी धुनों से सुनाकर कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों लोगों के बीच देशभक्ति का जज्बा जगाया। मंडलायुक्त राघव लंगर मुख्य अतिथि रहे। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आईजी एनएस जमवाल विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे। कई स्कूलों के बच्चे भी आए। सबसे पहले मंडलायुक्त और आईजी ने शहीदी स्थल पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानी को याद किया।
विज्ञापन

तेरी मिट्टी में मिल जाऊं, दिल दिया है जान भी देंगे और ऐ मेरे वतन के लोगो गाने पर जैसे ही बैंड ने अपनी धुनें छेड़ीं तो हर कोई इन्हें सुनकर मंत्रमुग्ध हो गया। कई लोगों की आंखें नम हो गईं। कई शहीदों के परिवार भी इस मौके पर मौजूद रहे। देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। पुलिस, बीएसएफ, सेना और तमाम सरकारी विभागों की ओर से इसे लेकर कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

-------
बंकर में एक रात गुजारी है
बीएसएफ को सलाम : मंडलायुक्त
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने बीएसएफ के इस आयोजन की जमकर तारीफ की। कहा कि उन्हें एक बार बॉर्डर पर बंकर में रात गुजारने का मौका मिला था। तब उन्होंने देखा कि किन परिस्थितियों और किस तरह से बीएसएफ के जवान सरहद की रक्षा करते हैं। कैसे बीएसएफ सीमांत ग्रामीणों की रक्षा के लिए दिन रात ड्यूटी करती है। अब सीमा पर ड्रग्स तस्करी और ड्रोन जैसी गतिविधियां भी होती हैं। लेकिन बीएसएफ इन तमाम चुनौतियों का डट कर सामना कर रही है। सिर्फ सहरद ही नहीं, इस तरह के आयोजन से बीएसएफ आम लोगों के बीच देशभक्ति का जज्बा भी पैदा कर रही है। ऐसे आयोजन से लोगों के अंदर नया हौसला पैदा होता है। खासकर युवा वर्ग इसके प्रति आकर्षित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
तालिबान की हर चुनौती से निपटने को तैयार बीएसएफ : आईजी
सरहद पर तालिबान की चुनौती से निपटने से बीएसएफ पूरी तरह से तैयार है। सिर्फ तालिबान ही नहीं, बल्कि सरहद पर बीएसएफ किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमेशा सतर्क और तैयार रहती है। कार्यक्रम में पहुंचे आईजी एनएस जमवाल ने कहा कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि सरहद पर तालिबान हो या पाकिस्तान। बीएसएफ सरहद की रखवाली कर रही है। हमारे जवान हमेशा सतर्क रहते हैं और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। सरहद के उस पर हमारा कोई भी दुश्मन होगा। उसको जवाब देने के लिए हम हमेेशा तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed