{"_id":"5c3c2011bdec225eb65de2c0","slug":"professor-dr-abdul-bari-naik-announced-for-resign-after-ias-shah-faesal-on-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: 26 जनवरी को आईएएस फैसल की तरह यह प्रोफेसर भी देंगे पद से इस्तीफा, कश्मीर के हालातों से हैं आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: 26 जनवरी को आईएएस फैसल की तरह यह प्रोफेसर भी देंगे पद से इस्तीफा, कश्मीर के हालातों से हैं आहत
Mon, 14 Jan 2019 11:07 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
शाह फैसल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल के राजनीति में आने की मंशा के बाद अब कुलगाम के सरकारी डिग्री कालेज के प्रोफेसर डॉ. अब्दुल बारी नाइक भी उनकी राह पकड़ चल पड़े हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वह 26 जनवरी को अपनी नौकरी से इस्तीफा देंगे। उनकी मंशा भी राजनीति में आकर सिस्टम में बदलाव की है।
प्रोफेसर डॉ. अब्दुल बारी नाइक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पीएचडी स्कालर रहे हैं। वह जियोग्राफी के प्रोफेसर हैं। सात नागरिकों की मौत के बाद वह सेना पर बयानबाजी कर विवादों में आए थे। इसके चलते उन्हें हिरासत में भी लिया गया था।
जानकारी के मुताबिक वह इंजीनियर रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। खुद डॉ. अब्दुल बारी ने अमर उजाला को फोन कर अपनी मंशा का खुलासा किया। सोशल मीडिया पर अब्दुल बारी का यह ऐलान चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इसे रियासत के हालात से जोड़कर देख रहा है।