फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   prof gani bhat removed as chair person of muslim conference

हुर्रियत में बढ़ी फूट, मुस्लिम कांफ्रेंस के चेयरमैन पद से निकाले गए अब्दुल गनी भट

Sun, 10 Dec 2017 09:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 10 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
prof gani bhat removed as chair person of muslim conference
- फोटो : file photo

मीरवाइज के धड़े वाली हुर्रियत से संबद्ध मुस्लिम कांफ्रेंस के चेयरमैन पद से प्रो. अब्दुल गनी भट को हटा दिया है। उनकी जगह मोहम्मद सुल्तान मागरे को अगले छह महीने तक चेयरमैन बनाया गया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से पिछले दिनों उनकी मुलाकात के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


जा घटनाक्रम को हुर्रियत में फूट से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि प्रो. भट मीरवाइज धड़े के प्रमुख नेता थे। मुस्लिम कांफ्रेंस की ओर से इस बदलाव की जानकारी पत्र के माध्यम से हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक को दी गई है। साथ ही उन्होंने अलगाववादियों के ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रो. भट हुर्रियत खेमे से नाराज चल रहे थे। वह केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा से बातचीत न करने के फैसले से खफा थे। पिछले दिनों तो यहां तक कहा गया कि प्रो. भट ने श्रीनगर में दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात की। हालांकि इसके बारे में न तो वार्ताकार और न ही प्रो. भट की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed