जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले के बाद वीडीसी को सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू, ढांगरी गांव में लगाया विशेष कैंप
राजोरी जिले के ढांगरी गांव समेत अन्य में पहले से मौजूद वीडीसी सदस्यों के हथियारों की जांच करने के साथ ही साफ-सफाई की गई। पुलिस ऐसे युवाओं की भी एक सूची बना रही है जो बिना वीडीसी सदस्य बने लाइसेंसी हथियार लेना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी हमले के बाद लोगों के बढ़ते गुस्से और वीडीसी को सक्रिय एवं मजबूत करने की मांग को ध्यान में रखते हुए वीरवार को डांगरी ब्लॉक सहित आसपास के कई गांवों में विशेष शिविर लगाए गए।
राजोरी पुलिस ने ढांगरी, पोठा, सरानू, एडगी, दलहोड़ी, बल, जराला, मियाड़ी, अग्रती आदि गांवों में विशेष शिविर लगा कर उन लोगों की सूची बनाई जो विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) के सदस्य बनकर व हथियार लेकर अपनी रक्षा करने के इच्छुक हैं।
गांवों में पहले से मौजूद वीडीसी सदस्यों के हथियारों की जांच करने के साथ ही साफ-सफाई की गई। पुलिस ऐसे युवाओं की भी एक सूची बना रही है जो बिना वीडीसी सदस्य बने लाइसेंसी हथियार लेना चाहते हैं। राजोरी के कई गांवोें में पुलिस पूर्व सैनिकों की भी सूची बना रही है।
जिन्हें एलएमजी यानी लाइट मशीनगन जैसे आधुनिक हथियार मुहैया कराए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी और अन्य लोगों की मदद कर सकें।
शिविरों में काफी संख्या में जुटे लोग
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को आयोजित विशेष शिविरों में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नाम दर्ज करवा कर हथियार जल्द देने की मांग की। यह कदम उठाने के लिए ग्रामीणों ने केंद्र सरकार, यूटी शासन व पुलिस का आभार जताया है। बताया कि इससे लोगों का विश्वास बढ़ेगा और लोग विलेज डिफेंस कमेटी को मजबूत बनाकर अपनी रक्षा कर पाएंगे।