{"_id":"58ea054a4f1c1bfc5c5b3fc2","slug":"problems-to-wine-sellers-after-closure-of-wine-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर शराब की दुकानों के बंद होने से शराब विक्रेताओं पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर शराब की दुकानों के बंद होने से शराब विक्रेताओं पर संकट
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 09 Apr 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकानें बंद
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे और हाईवे पर शराब की दुकानें बंद कर देने के बाद इनके मालिकों की हालत खराब हो गई है। लाइसेंस होने के बाद भी अब दुकान खोलने के लिए नई जगह नहीं मिलने से शराब कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
नई लोकेशन में कहीं स्कूल हैं, तो कहीं पर मंदिर। कहीं अस्पताल बना हुआ है तो कहीं पर सोसायटी के लोग दुकानें नहीं खुलने दे रहे। इस वजह से दुकानदार अपनी दुकानें शिफ्ट नहीं कर पा रहे। लाइसेंस होने के बावजूद एक हफ्ते से दुकानों और बार पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन
आबकारी विभाग आयुक्त जावेद खान का कहना है कि लोकेशन की कोई पाबंदी नहीं। लेकिन, दुकान जहां खोली जाएगी, उसका कोई विरोध नहीं होना चाहिए। हाईवे पर 48 दुकानों के बंद होने से राजस्व पर भी असर पड़ा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय हर दिन करीब 50 लाख की शराब नहीं बिक रही।
विज्ञापन