फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problems on crop of jammu and kashmir may cause loss to farmers

जम्मू-कश्मीर में गेहूं की फसल पर बड़ा संकट, किसानों को हो सकता है नुकसान

Mon, 27 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 27 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
problems on crop of jammu and kashmir may cause loss to farmers
गेहूं की फसल - फोटो : DEMO PHOTO

जम्मू कश्मीर के अरनिया में पिछले एक हफ्ते से लगातार धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इससे किसानों के चेहरों चिंता की लकीरें खिंचना शुरू हो गई हैं। इसकी एक बड़ी वजह येलोरस्ट का खतरा है, जो अब गेहूं की फसल पर मंडरा रहा है। कई इलाकों में येलोरस्ट ने गेहूं को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अब तक अरनिया क्षेत्र में तकरीबन 40 प्रतिशत फसल इस बीमारी की चपेट में आ चुकी है। क्षेत्र के किसान बैसाखी राम, रमेश लाल, मदन शर्मा, जीतराज, सुभाष चंद्र, शामलाल आदि का कहना था कि गेहूं बिजाई के शुरुआती दौर में ही हमें गेहूं की फसल को लेकर सूखे का सामना करना पड़ा। बाद में इंद्र भगवान ने किसानों की सुनी और बारिश हुई।
विज्ञापन


लगातार बारिश होने से गेहूं की फसल पर येलोरस्ट का खतरा मंडराने लगा। कुछ दिन पहले तक किसान गेहूं की बंपर पैदावार की संभावना से बहुत खुश नहर आ रहे थे, लेकिन अब ज्यादातर सीमावर्ती किसानों के चेहरों पर अपनी फसल को लेकर चिंता स्पष्ट देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन खेतों में पानी की निकासी नहीं, वहां खतरा ज्यादा

problems on crop of jammu and kashmir may cause loss to farmers
किसानों की चिंता बढ़ी - फोटो : डेमो फोटो

आजकल लगातार तेज धूप निकलने से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। किसानों का कहना था कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए दवा भी बहुत कम मिल रही है। कृषि विभाग का बार-बार चक्कर चक्कर लगाने के बाद भी किसानों को दवा नहीं मिल रही है। उनका कहना था कि यदि समय रहते इस बीमारी को नहीं रोका गया, तो किसानों की पूरी मेहनत चौपट हो जाएगी। 

किसानों का कहना था कि आमतौर जिन किसानों के गेहूं के खेतों में बारिश के पानी की निकासी नहीं है, वहां येलोरस्ट का खतरा ज्यादा है। गौरतलब है कि गेहूं की फसल बहुत ही नाजुक होती है, जो न तो एक दो हफ्ते तक सूखा सहन कर सकती है और न ही बारिश के बाद तेज धूप ही सहन नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed