{"_id":"6158c7b68ebc3e61f44c81e0","slug":"problem-water-jammu-news-jammu-city-news-jmu244950865","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांगे वाली गली के नलों में आ रहा बदबूदार पानी, बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांगे वाली गली के नलों में आ रहा बदबूदार पानी, बीमारी का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वार्ड-1 में पड़ती टांगे वाली गली में पेयजल पाइप के ऊपर से सीवरेज पाइप लाइन बिछा दी गई है। इससे यहां नलों में बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। लोगों को बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजिंद्र आनंद ने बताया कि घरों में बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है, जो पीने लायक नहीं है। इससे बीमार फैलने का डर है।
वहीं, साथ लगती दूसरी गली में भी सीवरेज डालने का काम जोरों पर चल रहा है। यह काम अर्बन एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) करवा रहा है। यहां पर वर्षों पुराने पेयजल पाइप हैं, जो कई जगहों से टूट चुके हैं। यहां पर भी पेयजल पाइपों के ऊपर सीवरेज डाली गई है।
------
साथ बहते नाले में डाली
जाए सीवरेज पाइप लाइन
स्थानीय निवासी कुलदीप मेहता, आनंद गंडोत्रा, संजय गंडोत्रा, ओम पाधा, राजकुमार मेहता, राजकुमार आनंद ने मांग की कि सीवरेज पाइप नाले में डाले जाएं। वार्ड के मोहल्ला अध्यक्ष कुलदीप मेहता की अध्यक्षता में की गई बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने मौका-ए मुआयना किया है। समस्या हल करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने उप राज्यपाल से मांग की है कि गली तंग होने के कारण सीवरेज के पाइपों को पेयजल पाइपों के ऊपर से हटाकर साथ बहते नाले में डाला जाए। मौके पर विमल कुमार, मेहता, राहुल दूबे, प्रेम पाल सिंह, रविंद्र कुमार, जोगिंद्र कुमार, जगदीश दूबे आदि उपस्थित थे।