{"_id":"62f569a829e5d84aad0e5bdf","slug":"problem-waether-samba-news-samba-news-jmu265818324","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में महिला समेत दो लोग बहे, पुल में दरार आने से 4 घंटे हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में महिला समेत दो लोग बहे, पुल में दरार आने से 4 घंटे हाईवे बंद
विज्ञापन
सांबा/अखनूर। जिले में वीरवार तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक लगातार 10 घंटे 221.0 मिलीमीटर हुई बारिश ने दुश्वारियां खड़ी कर दीं। नदी-नाले उफान पर आ गए। सांबा के नए बस स्टैंड के पास नाले में एक महिला बह गई, जिसकी पहचान नीरू (45) पत्नी कालीदास सांबा के रूप में हुई है।
वहीं बरोड़ी पुल से बाइक सवार युवक खड्ड में बह गया है। इन दोनों की तलाश में एसडीआरएफ व पुलिस टीमें जुटी हैं, लेकिन सुराग नहीं लगा है। जम्मू जिले के अखनूर में भी एक व्यक्ति चिनाब दरिया में बह गया, जिसे लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे (एनएच) पर जलभराव और मानसर मोड़ पर पुल में दरार आने से चार घंटे यातायात बंद रहा। सांबा-मानसर मार्ग के दवोह में नाले पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया। सांबा-जम्मू मार्ग पर बसंतर पुल में दरार आने से रास्ता बंद कर दिया गया। पुलिस ने एक-एक कर यहां से वाहनों को छोड़ा।
सांबा कस्बे में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण निकासी बंद होने से पानी लोगों के घरों में जा घुसा। नड के मनानु गांव में भी कई घरों में पानी घुस गया। कस्बे में रहने वाले अमृतपाल ने बताया कि हाईवे के लिए बनाए जा रहे पुल के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी और पानी उनके मोहल्ले में घुस गया। घरों में तीन से चार फुट तक पानी भर गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। शिवा फ्लोर मिल में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। खाद्य आपूर्ति विभाग के स्टोर के परिसर में भी पानी भर गया। सांबा-सुंब-गौरण मार्ग पर नाले में पानी उफान पर रहा। लोगों को घंटों पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। सरपंच रविंद्र सिंह ने कहा कि जब भी बारिश होती है तो चक मंगा में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। उधर, ज्यौड़ियां-अखनूर मार्ग पर स्थित नाईवाला, बडेयाला चक्क, तरोटी के नजदीक खड्ड में बाढ़ जैसे हालात से कई घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
------
बारिश ने फीका किया रक्षाबंधन, बाजारों
में भीड़ कम, पल्ली पंचायत भी जलमग्न
बिश्नाह/बाड़ी ब्राह्मणा। मूसलाधार बारिश के बाद बाजारों में पानी दुकानों में जा घुसा। इससे रक्षाबंधन पर कारोबार प्रभावित हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि खराब मौसम के कारण इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंच रहे थे। हालांकि देर शाम बारिश बंद होने के बाद लोगों की भीड़ देखी गई। बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे में भी जलभराव रहा। रघुनाथ बाजार में पूरी सड़क पानी से लबालब रही। दुकानों में पानी घुस गया। नालों की सफाई न होने से पानी ओवरफ्लो होकर घरों में जा घुसा। देश भर में चर्चित पल्ली पंचायत में भी जगह-जगह जलभराव होने से परेशानी खड़ी हो गई। संवाद
बरोड़ी पुल पार करते बाढ़ में बहा शोधार्थी
पुल के नीचे बाइक, दो किमी दूर मिला बैग
- एसडीआरएफ और पुलिस टीमें तलाश में जुटीं, नहीं लगा अभी सुराग
- कोलकाता का रहने वाला है हर्षित, केंद्रीय विवि जम्मू में कर रहा पीएचडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। कंडी क्षेत्र में वीरवार को मूसलाधार बारिश के बीच बरोड़ी खड्ड में बाढ़ के पानी के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू का शोधार्थी बह गया। यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ जब खड्ड में जलस्तर बढ़ने के दौरान युवक बाइक के साथ पुल पार कर रहा था। पुल के बीच पहुंचते ही पानी के तेज वेग में बाइक का संतुलन बिगड़ा और युवक नदी में बह गया। देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग पाया, जबकि उसकी बुलेट बाइक पुल के नीचे पड़ी थी और बैग घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर राया मोड़ के पास रिंग रोड के साथ बहते नाले में गांव ग्वाल से बरामद किया गया है, जिसमें लैपटॉप और अन्य दस्तावेज हैं। देर शाम तक एसडीआरएफ और पुलिस टीमें तलाश में जुटी रहीं।
युवक की पहचान हर्षित मित्रा (26) पुत्र शंकर मित्रा (कोलकाता) के रूप में हुई है, जो केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू (राया सुचानी) में कैमिस्ट्री में पीएचडी कर रहा है। हादसे से पहले वहां मौजूद लोगों ने युवक को आगे जाने के लिए मना किया, लेकिन उसने बात नहीं सुनी और पुल क्रॉस करने लगा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस कर्मी व यूनिवर्सिटी के अन्य शोधार्थी घटनास्थल पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन खड्ड में पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। देर शाम तक टीमों ने बरोड़ी खड्ड के आसपास का सारा क्षेत्र खंगाल मारा, अभी तक युवक का सुराग नहीं लगा है। हादसे से वक्त वहां मौजूद बरोड़ी के निवासी जीत राज ने बताया कि उसने युवक को पुल पार न करने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं सुनी। देखते ही देखते युवक बाइक के साथ खड्ड में बह गया।
----------
किसान खुश, बोले-फसलों को मिली संजीवनी
परगवाल/अरनिया। सीमावर्ती गांवों में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना है कि यह बारिश धान व अन्य फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसी है। उधर परगवाल के मुख्य बाजार की ज्यादातर दुकानें खराब मौसम के चलते बंद रखी गईं। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर रहे। उधर, अरनिया में भी गलियां, सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को परेशानियां हुई हैं।
संवाद
-------
मदाना में मकान गिरा, कटवालता में बही सड़क
बाड़ी ब्राह्मणा/ज्यौड़ियां/विजयपुर। पंचायत खड़ा मदाना में एक कच्चा मकान गिर गया। वार्ड-5 के तिलक राज ने बताया कि उसका आशियाना छिन गया है। कटवालता पंचायत के अंतर्गत कीबली क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क बह गई। तेज बारिश के बाद दोपहर को देविका नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। शिव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस व प्रशासन ने जाने की अनुमति नहीं दी।
ज्यौड़िया में खौड़ के गांव घिगड़याल, बदोवाल, सैंथ व पलातन में बारिश का पानी भर गया है। पलांवाला बाजार में भी निकास नहीं होने से पूरे बाजार में जलभराव हो गया। दुकानदार को सामान बेचने में परेशानी हुई। उधर, विजयपुर में हाईवे पर सवांखा मोड़ में जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। संवाद