फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,waether,jammu news

पेड़ गिरने से कई वाहन टूटे, दीवारों के साथ घरों की छतों को नुकसान

विज्ञापन
problem,waether,jammu news
जम्मू। शहर में शुक्रवार रात मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद शनिवार सुबह हर तरफ तबाही का मंजर दिखा। जगह-जगह दर्जनों पेड़ गिरने से बिजली के खंभों के साथ कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दीवारों के साथ घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा। पुराने शहर के वार्ड 15 प्रतापगढ़ मोहल्ले में मकान की छत गिरने से मलबे की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

गांधीनगर ओल्ड ब्लॉक अस्पताल में सफेदे का पेड़ गिर गया। हालांकि रात होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। पेड़ बिजली के खंभे और अस्पताल की दीवार को तोड़ता हुआ मुख्य सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि पेड़ सड़क की गिरा, अगर अस्पताल के भीतर गिरता को उसके भवन को भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार से सात जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश के आसार हैं। प्रदेश में मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-15 की पार्षद संध्या गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात प्रतापगढ़ मोहल्ले में जिस मकान की छत गिरी उसे असुरक्षित करते हुए पिछले साल नगर निगम ने सील किया है। दोनों तरफ से चार इंच पर्दी की दीवार पर छत डाली गई थी, जो तेज हवाओं को झेल नहीं पाई और गिर गई। इससे साथ लगती एक अन्य छत भी गिर गई, जिसके नीचे बैठी महिला किरण अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं हैं। छत गिरने से आसपास के कई मकानों के शीशे और जंगले भी टूट गए। गली में खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है।
अकॉफ मार्केट में पेड़ गिरने से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्रीन फील्ड स्थित उद्यानिकी विभाग में पेड़ गिरने से कार्यालय का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कैनाल रोड के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बिजली के खंभे टूटे हैं।

--------------
जम्मू में 81.2 एमएम हुई बारिश
जम्मू में शुक्रवार को एक ही रात में जून की तुलना से लगभग बारिश हो गई। पूरे जून माह में जम्मू में 45 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि शुक्रवार की रात 81.2 मिलीमीटर बारिश हुई। बीती रात के बदले मौसम के बाद शनिवार को गर्मी से थोड़ी राहत रही। बीते 24 घंटे में बनिहाल में 8.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 29.7, बटोत में 16.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। कटड़ा में 16.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 34.3 और भद्रवाह में दिन का तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 28.8, पहलगाम में 22.7, गुलमर्ग में 17.3, लेह में 17.5 और कारगिल में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
------------
जम्मू का तापमान
अधिकतम 36.0
न्यूनतम 21.4
सूर्योदय 05.30
सूर्यास्त 07.43
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed