{"_id":"61d8ab3d1b0910288d30c634","slug":"problem-waether-jammu-news-city-reporter-news-jmu2514718114","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-3 में मकान, मदरसे की दीवार गिरी, चार और घर खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-3 में मकान, मदरसे की दीवार गिरी, चार और घर खतरे की जद में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के बीच रात करीब सात बजे एक मकान और मदरसे की दीवार गिर गई। इसका सारा मलबा रास्ते में आ गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि ये दोनों भवन काफी अरसे पहले बने हैं। घर में कोई नहीं रहता। यहां आसपास के चार घरों को भी खतरा बना हुआ है। हालांकि ये परिवार घर के सुरक्षित हिस्से में रह रहे हैं।
उक्त घर इंद्रजीत सिंह का बताया जा रहा है। वर्तमान में उन्होंने त्रिकुटा नगर में नया घर बना लिया है। देर शाम को बारिश होने के कारण हादसा हुआ। यकायक ईंटे नीचे गिरने लगीं। साथ ही मदरसे की दीवार भी धराशायी हो गई।
इसके बाद लोगों ने तुरंत पार्षद सुनीता कौल को इसके बारे में सूचित किया। उन्होंने नगर निगम और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। नगर निगम की टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। अब बारिश थमने के बाद ही मलबा हटाया जाएगा। बारिश जारी रही तो अन्य दीवारें भी गिर सकती है। इसके अलावा तीन से चार घरों को खतरा बना हुआ है। ईंटों में लगाई गई निर्माण सामग्री बाहर आ रही है। तेज बारिश हुई तो दीवारें गिर सकती हैं। पुराने शहर में लोगों काफी पुराने बने घरों में रह रहे हैं। समय पर उचित रखरखाव के अभाव में अब घर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं, सचिव अतुल गुप्ता ने कहा कि टीमें भेजी गई हैं, बारिश थमने के बाद मलबा हटा लिया जाएगा।