फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,waether,jammu news

32 एमएम बारिश ने खोली प्रशासन के प्रबंधों की पोल, सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
problem,waether,jammu news
जम्मू। जिले में शुक्रवार को हुई 32 एमएम बारिश ने प्रशासन के प्रबंधों की पोल खोल दी। तड़के चार बजे और इसके बाद सुबह 11 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों में जलभराव की स्थिति बनी रही। सतवारी, गांधी नगर, गोल मार्केट, बिक्रम चौक और अन्य सड़कों में पानी भर गया। दोपहिया वाहन सवारों और राहगीरों को कंपकंपाती ठंड के बीच पानी के बीच से गुजरना पड़ा। यूनिवर्सिटी रोड, बेलीचराना, रायपुर, नरवाल, सिद्दड़ा, बठिंडी समेत अन्य इलाकों में भी समस्या बनी रही।
विज्ञापन

लगातार तीन दिन से मौसम खराब रहने के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शिव मंदिर तवी पुल के पास फ्लाईओवर में भी पानी भर गया। बारिश थमने के बाद ही इसकी निकासी हो पाई। लगातार मूसलाधार बारिश ने सड़कों पर तारकोल के साथ बजरी भी उखड़ गई है, जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। बिक्रम चौक में बीते दिनों ही डाला तारकोल उखड़ गया है। देर शाम तक बारिश के चलते बाजारों में भी खरीदारी अन्य दिनों की अपेक्षा कम हुई, दिन भर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

----------------
पुराने बस अड्डे की छत से टपक रहा पानी
पुराना बस अड्डा यात्रियों के लिए आफत बन गया है। इसकी छत से दिन भर पानी टकपता रहा, साथ ही यहां ठहरना भी अब खतरे से खाली नहीं है। हालांकि ज्यादातर यात्री बस लेने के लिए नए बस स्टैंड में ही रुके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था
बारिश के कारण शहर में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। सुबह नौ बजे के आसपास सफाई का काम शुरू हुआ, लेकिन साढ़े दस बजे बारिश शुरू होने से सफाई कर्मी लौट गए। इस कारण मोहल्लों में नालियों के बीच कचरा फंसा रहा। बारिश का पानी नालियों में आने के कारण गंदगी रास्तों पर पहुंच गई।

---------------
फसलों के लिए संजीवनी बनी बारिश
बीते तीन दिन से हो रही बारिश गेहूं और सब्जियों की पैदावार के लिए लाभदायक है। लंबे अंतराल के बाद बारिश हुई है। इससे जमीन को पर्याप्त नमी मिल गई है। कंडी इलाकों के लिए बारिश गेेहूं की फसल और सब्जियों के लिए संजीवनी का काम करेगी। पैदावार में तीस प्रतिशत इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed