फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,traffic,jammu city,booth

लेटलतीफी के फेर में स्मार्ट ट्रैफिक बूथ ढेर

विज्ञापन
problem,traffic,jammu city,booth
जम्मू। यातायात पुलिस के कर्मियों को लू के थपेड़ों और झुलसा देने वाली गर्मी में इस बार भी राहत नहीं मिलेगी। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कर्मियों के लिए बनाए जाने वाले स्मार्ट ट्रैफिक बूथ का निर्माण रद्द कर दिया गया है। जिस ठेकेदार को ठेका दिया गया था, उसने वक्त पर काम पूरा नहीं किया। लिहाजा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड ने ठेका रद्द कर दिया। अब नए सिरे से इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि समय पर काम पूरा नहीं किया गया, इसलिए ठेका रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर की 25 लोकेशन के लिए स्मार्ट ट्रैफिक बूथ बनाए जाने थे। ये बूथ प्री फैब्रिकेटड होने थे। इनमें कर्मियों के लिए बैठने, पीने के पानी और पंखे आदि की व्यवस्था होनी थी। शहर के एक ठेकेदार को यह काम दिया गया। 28 जनवरी, 2022 को टेंडर जारी हुआ और इसी दिन काम शुरू होना था। काम शुरू होने के चार महीने के भीतर इसे पूरा किया जाना था, जिस कर डेडलाइन 27 मई, 2022 तय की गई। लेकिन ठेकेदार ने सिर्फ शहर की पांच लोकेशन पर काम शुरू किया। जब उससे पूछा गया कि काम सिर्फ पांच ही जगहों पर क्यों है और इसमें तेजी क्यों नहीं आ रही। इस पर ठेकेदार ने जवाब दिया कि वह किसी फैक्ट्री से इन बूथ को बनवा रहा है। 15 मार्च के बाद शुरू किया गया थोड़ा बहुत काम पूरी तरह से बंद कर दिया गया। काम में तेजी लाने के लिए कई बार ठेकेदार को कहा गया। बावजूद इसके काम नहीं हुआ। लिहाजा अब प्रशासन ने इस काम को रद्द कर दिया। -----
विज्ञापन

अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू होगी
समय पर काम पूरा नहीं होने से काफी वक्त बर्बाद हुआ है। बार-बार कहने पर भी ठेकेदार ने वक्त पर काम पूरा नहीं किया। लिहाजा ठेका रद्द कर दिया है। अब नए सिरे से बूथ बनाने की प्रक्रिया शुुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनी लवासा, सीईओ, स्मार्ट सिटी जम्मू
-----
यहां बनने हैं स्मार्ट ट्रैफिक बूथ
- शास्त्री नगर, शास्त्री नगर प्वाइंट
- लास्ट मोड़ गांधी नगर
- ग्रेटर कैलाश नेशनल हाईवे
- बलोल पुल पुरमंडल टर्निंग प्वाइंट
- छन्नी हिम्मत सेंट्रल लेन तीन
- नरवल पेट्रोल पंप एसडीपीओ ईस्ट कार्यालय के पास
- सिद्दड़ा मेटाडोर स्टैंड
- कासिम नगर चौक बाईपास रोड प्वाइंट
- सैनिक कॉलोनी क्रासिंग नेशनल प्वाइंट
- सुंजवां चौक, चौथा पुल
- बख्शी नगर पुल
- बीएसएफ पलौड़ा चौक
- भगवती नगर चौथा पुल चौक
- ज्यूल चौक
- कच्ची छावनी चौक
- रूपनगर जानीपुर पुलिस स्टेशन के पास
- गोल पुल तालाब तिल्लो
- सिद्दडा मिनी बस स्टॉप
- रिहाढ़ी चौक
- सब्जी मंडी चौक जानीपुर
- महिला कॉलेज पीसीआर लेन जंक्शन
- एजी कार्यालय चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed