{"_id":"61c4dd0ccdb46e5c7c6d7756","slug":"problem-road-samba-news-samba-news-jmu2504481135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर के काम की धीमी रफ्तार से जाम बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर के काम की धीमी रफ्तार से जाम बना मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कसबे के मुख्य चौक हाईवे पर फ्लाईओवर के काम की धीमी रफ्तार से यातायात जाम की समस्या बनी हुई है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय समाजसेवी कमल भट्टी, विकेश अंबा, लेवर संगठन के गंभीर सिंह, दुकानदार अजय सिंह आदि ने बताया कि मुख्य चौक हाईवे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बताया कि पुल बनाने वाली एजेंसी को चाहिए कि जितनी जगह पर पुल के पिल्लर तैयार हो चुके हैं, वहां मिट्टी हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल की जाए। उनके अनुसार कई स्थानों पर बडे़-बडे़ गड्ढे खोदे गए हैं, पिल्लर भरे जाने के बाद भी उन्हें भरा नहीं जा रहा है, जिससे वाहनों को आने-जाने में समस्या बन रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि जम्मू से कठुआ जाने वाले मालवाहक वाहनों को संपर्क मार्गों पर चलाया जाए, ताकि हाईवे पर भीड़ से जाम न लगे। वहीं नए बस अड्डे को खाली करवाकर यात्री वाहनों को यहां खड़ा किया जाए।
----
जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत करवाया दिया गया है। साथ ही वाहनों को पुराने जम्मू-कठुआ बॉडर्र मार्ग से भेजने के साथ ट्रक चालकों को उस मार्ग का इस्तेमाल बरवाए जाने के लिए भी प्रशासन को लिखा गया है, ताकि मुख्य चौक पर जाम की स्थिति न बने।
पवन कोहली, चेयरमैन, नगर परिषद सांबा
------
फ्लाईओवर बनने में समय लगेगा, इसके लिए सभी एजेंसियों को मिल-जुलकर काम करना है। जिसमें स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल को भी प्रशासन का सहयोग करना चाहिए कि दुकानों के बाहर वाहनों को खड़ा न करने दें।
विज्ञापन
रेहाना तबस्सुम, एआरटीओ सांबा
---------
यातायात विभाग के चार अधिकारी और चार कर्मचारियों को कसबे के मुख्य चौक हाईवे पर तैनात किया गया है, ताकि यातायात प्रभावित न हो। भीड़ और जाम की स्थिति न बने इसके लिए कर्मचारी सतर्क हैं। वहीं, सिडको चौक से पुराने बॉडर्र मार्ग पर वाहनों के आने-जाने के लिए भी योजना बनाई गई है।
बिक्रम सिंह, डीटीआई, यातायात विभाग सांबा