फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,water

पखियां में चार दिन से मोटर खराब, पानी की किल्लत

विज्ञापन
problem,jammu news,water
दोमाना। मिश्रीवाला पंचायत के गांव पखियां में बुधवार को लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी सुशील शर्मा, मीनू देवी, जोगिंदर भल्ला, कर्ण सिंह, संध्या देवी, अमन सिंह ने बताया कि पिछले चार दिन से ट्यूबवेल की मोटर खराब पड़ी है, जिससे उनके गांव में पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। उन्होंने दूसरे गांव से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। इसके बारे में कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि 20 दिन में दूसरी बार मोटर खराब हो गई है। इसका मुख्य कारण जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही है, क्योंकि विभाग के कर्मचारी मोटर चलाकर खुद चले जाते हैं, जिसके बाद टंकी में पानी भर जाने से सारा पानी व्यर्थ बह जाता है। अधिक समय तक मोटर चलने से मोटर खराब हो जाती है। लोगों ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से इस मसले को संज्ञान में लेते हुए जलशक्ति विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पानी की समस्या हल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि विभाग ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

------
लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खराब मोटर को ठीक करने का काम चल रहा है। वीरवार तक मोटर ठीक हो जाएगी और लोगों को पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

- मोहिंदर बलोत्रा, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed