फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,water,electricity

बिजली के साथ अब पानी का संकट भी गहराया, 20 मिनट ही हुई आपूर्ति

विज्ञापन
problem,jammu news,water,electricity
जम्मू। शहर में अब बिजली के साथ पानी का संकट भी गहराने लगा है। मौजूदा बिजली का ढांचा 11 सौ से ऊपर लोड नहीं उठा पा रहा। लोड बढ़ते ही बत्ती गुल हो जा रही है। इसकी वजह से जलशक्ति विभाग की मोटरें भी नहीं चल पा रहीं। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। शुक्रवार को भी बिजली कटौती जारी रही। नलों में भी 20 मिनट की पानी की सप्लाई दी गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

132 केवी विद्युत लाइन के ओवरहीट होने से यह परेशानी आ रही है। हालांकि वीरवार की अपेक्षा शुक्रवार को कम कट लगे हैं। दिन में 10 से 12 बार बिजली कटौती हुई। बिजली निगम के अनुसार ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। ऐसे में बिजली बंद करनी पड़ी है। तापमान सामान्य होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली लोड 13 सौ मेगावाट से ज्यादा बढ़ गया है। मौजूदा बिजली ढांचा 11 मेगावाट तक ही लोड उठा पाता है।
विज्ञापन

-------
कई जगह जले ट्रांसफार्मर
गर्मी से लोग हुए बेहाल
ओवरलोडिंग के कारण नरवाल, बठिंडी, सुंजवां, कुंजवानी, मुट्ठी, न्यू प्लॉट सहित शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जल गए। यहां पर लोगों को कई घंटों तक बिजली न आने से गर्मी में बेहाल होना पड़ा। लोगों का कहना है कि हर साल यही समस्या रहती है। बिजली निगम इसमें सुधार के दावे करता है, लेकिन स्थिति वैसी की वैसी है। गर्मी में वक्त काटना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
समस्या का निदान किया जा रहा है। जहां पर खराबी आ रही है, वहां इसे तुरंत ठीक किया जा रहा है। लोड बढ़ने के कारण समस्या आ रही है। लोगों को राहत दी जा रही है।
- गुरमीत सिंह, एमडी, बिजली निगम, जम्मू
शहर में पेयजल संकट गहराया
---------
शहर में टैंकरों से की
गई पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में पानी की समस्या से प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति की गई। जलशक्ति विभाग के अनुसार रोजाना 20 घंटे मोटरें चलती हैं। इससे पूरे शहर के लिए 54 जीएमडी पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन वीरवार को बिजली बंद होने से मोटरें नहीं चलीं। ऐसे में टैंकरों में जो पानी बचा था। उसे ही सप्लाई किया गया। घरों में नलों से 20 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति की गई।
शहर के नरवाल, सैनिक कॉलोनी, शास्त्री नगर, गांधी नगर, पुराना शहर समेत कई इलाकों में पेयजल संकट रहा। यहां पर टैंकरों से लोगों तक पानी पहुंचाया गया। शहर के मुख्य मंदिरों में भी जलशक्ति विभाग ने टैंकर भेजे। शुक्रवार को शहर में कुल 20 जीएमडी पानी की ही आपूर्ति हो पाई। तापमान में बढ़ोतरी के कारण बिजली कट लग रहे हैं। एक बार मोटर बंद होने के बाद दोबारा चलाने के लिए 30 मिनट लगते हैं। ऐसे में पानी लिफ्ट करने में परेशानी आ रही है।

-------
जलशक्ति विभाग की ओर से 80 से ज्यादा टैंकरों के माध्यम से शहर में पानी की आपूर्ति की गई। इसके अलावा नगर निगम द्वारा भी टैंकरों से लोगों तक पानी पहुंचाया गया। समस्या का निदान किया जा रहा है। मोटरें कम समय चलीं, ऐसे में परेशानी आई है।
- सुरेंद्र खजूरिया, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed