फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,RTO work

महामारी के बावजूद शुरू नहीं हो पाई आरसी ट्रांसफर की ऑनलाइन सुविधा

विज्ञापन
problem,jammu news,RTO work
जम्मू। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जम्मू में ऑनलाइन सुविधाएं नाममात्र की हैं। कोरोना महामारी के बावजूद आरटीओ में आरसी ट्रांसफर की ऑनलाइन सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। कार्यालय में सबसे ज्यादा इसी सेक्शन में भीड़ जुट रही है। विभाग एक तरफ ऑनलाइन सुविधा देने का दावा कर रहा है। वहीं, आरसी, परमिट, लाइसेंस बनवाने सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रोजाना भीड़ जुट रही है, यहां सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा, जिससे कोरोना महामारी बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में अव्यवस्था परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली और ऑनलाइन सेवाओं की पोल खोल रही है। काम करवाने दफ्तर आ रहे लोगों का कहना है कि आरटीओ में ऑनलाइन सुविधा सिर्फ नाम की है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी कार्यालय आना पड़ता है। विभाग ऑनलाइन सेवाएं देने का सिर्फ दावा करते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आरटीओ कार्यालय में लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। इससे निगम की ऑनलाइन सुविधाओं की पोल खुल रही है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पहुंचे सोहन कुमार ने कहा कि एक सप्ताह पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन कोई हल नहीं होने पर मजबूरन कार्यालय आना पड़ा।
विज्ञापन

-------
लोगों के साथ-साथ विभाग भी कर रहा अनदेखी
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करना बड़ी लापरवाही है। आरटीओ में आने वाले लोगों के साथ प्रबंधक की भी लापरवाही है। कार्यालय में सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, साथ ही विभाग ने भी इसके लिए कोई प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आरसी ट्रांसफर सेक्शन अभी तक ऑनलाइन नहीं हो पाया है। लाइसेंस सेक्शन में अधिकतर लोग क्वायरी के लिए पहुंच रहे हैं। सामाजिक दूरी के नियमों को लेकर लोगों को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा, विभाग बिना मास्क पहने लोगों को कार्यालय में नहीं आने दे रहा है।
धनंतर सिंह, आरटीओ, जम्मू कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed