{"_id":"6289516c064d643a3d04fe49","slug":"problem-jammu-news-polythene-jammu-city-news-jmu2603062130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पूर्ण प्रतिबंध, फिर भी धड़ल्ले से बिक रहा पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पूर्ण प्रतिबंध, फिर भी धड़ल्ले से बिक रहा पॉलिथीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। बावजूद इसके धड़ल्ले से इसमें सामान बेचा जा रहा है। सितंबर 2021 में नगर निगम ने पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए थे। इसके लिए कार्रवाई भी की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि सब्जी से लेकर हर सामान पॉलिथीन में बेचा जा रहा है।
शहर में हर रोज 400 मीट्रिक टन कचरा नगर निगम इकट्ठा करता है। इसमें 200 मीट्रिक टन पॉलिथीन ही होता है, जिसे ठिकाने लगाना नगर निगम के लिए मुश्किल हो गया है। कोट भलवाल में हर रोज पॉलिथीन दबाना पड़ता है, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। बाहरी राज्यों से लखनपुर से जम्मू तक बड़ी मात्रा में पॉलिथीन पहुंचाया जा रहा है। जांच न होने से यह दुकानों तक आसानी से पहुंच रहा है।
----
कपड़े के थैले नहीं आते नजर
शहर में नगर निगम की ओर से कपड़े के थैलों में सामान खरीदने के लिए कई बार लोगों को जागरूक किया गया। इसके लिए अभियान भी चलाया गया, लेकिन लोग कपड़े के थैले उठाने के बजाय दुकानों से पॉलिथीन में सामान ले जाते हैं।
विज्ञापन
----
पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जुलाई से पॉलिथीन निर्माता कंपनियों को भी लिफाफे न बनाने के लिए कहा गया है। नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- अतुल गुप्ता, सचिव, नगर निगम
बाजार आने पर लोग घर से कपड़े के थैले लेकर आएं, ताकि पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग सके। नगर निगम ने पॉलिथीन दो कपड़े का थैला लो अभियान भी चलाया है। शहर को स्वच्छ रखने में लोग भी नगर निगम का सहयोग करें।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, जम्मू