फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,electricity

लोड 14 सौ मेगावाट पहुंचते ही जल गए 12 ट्रांसफार्मर, आधे शहर की बत्ती गुल

विज्ञापन
problem,jammu news,electricity
जम्मू। शहर में बिजली कटों से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। मंगलवार को भी बिजली लोड 14 सौ मेगावाट से ऊपर पहुंच गया। इससे शहर के कई इलाकों में 12 से अधिक ट्रांसफार्मर जल गए। रात को आधे से ज्यादा शहर की करीब आठ घंटे बत्ती गुल रही। गर्मी के बीच लोगों के खूब पसीने छूटे। पुराने शहर, रेशमघर कॉलोनी, बख्शी नगर, न्यू प्लॉट, नरवाल, सिद्दड़ा, छन्नी हिम्मत, कुंजवानी सहित अन्य इलाकों में ओवरहीट होने से ट्रांसफार्मर जल गए। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार घरों में एसी, कूलर, पंखों और अन्य बिजली उपकरणों का अधिक प्रयोग होने से लोड बढ़ रहा है। शहर का बिजली ढांचा 11 सौ मेगावाट का है, इससे ऊपर लोड बढ़ते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कई इलाकों में करंट पास करने वाली वायर जलने से भी मुलाजिमों को बार-बार मरम्मत करनी पड़ी है। पुराने शहर सहित अन्य इलाकों में सुबह दस बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई है। वहीं, बुधवार को भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। आधे से एक घंटे के लंबे कट लोगों को सहन करने पड़े।
विज्ञापन

-------
गर्मी के कारण और एसी, कूलर आदि बिजली उपकरणों का अधिक प्रयोग होने से बिजली लोड बढ़ रहा है, इससे समस्या आ रही है। ट्रांसफार्मर जलने पर उसे तुरंत बदलने का काम किया जा रहा है। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed