फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Power Cut increased day by day problem,jammu news,electercity,water

Jammu Power Cut: दिन में 15 घंटे ही मिल रही बिजली, 20 मिनट तक आ रहा नलों में पानी

Tue, 26 Apr 2022 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 26 Apr 2022 02:39 AM IST
सार

जम्मू में दिन में 15 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। इससे कई इलाकों में लोगों को 20 मिनट ही नलों में पानी मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के समय रही, पंखे, कूलर, एसी न चलने से लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा।

विज्ञापन
Jammu Power Cut increased day by day problem,jammu news,electercity,water
Jammu Power Cut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर में बिजली कटौती और पानी की किल्लत लगातार बढ़ रही है। बिजली निगम की ओर से सोमवार सुबह से ही बिजली कटौती की गई। तीन-तीन घंटे के लंबे कट लगने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। दिन में 15 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। इससे कई इलाकों में लोगों को 20 मिनट ही नलों में पानी मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के समय रही, पंखे, कूलर, एसी न चलने से लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। वहीं, बिजली कटौती से ठंडे पेय पदार्थों के साथ अन्य व्यवसाय भी प्रभावित होने लगे हैं। गन्ने आदि के जूस का कारोबार ठप पड़ने लगा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे से ही पुराने शहर, जानीपुर, बख्शी नगर, कृष्णा नगर, मुट्ठी सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो साढ़े दस बजे के बाद बहाल हो पाई। इसके बाद 11 बजे फिर कट लग गया, जो दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद बहाल किया गया। फिर दोपहर तीन बजे लाइट चली गई, जो शाम पांच बजे बहाल की गई। वहीं रात को भी बिजली कटौती जारी रही। उधर, बठिंडी, सुंजवां, नरवाल, बाहू प्लाजा, नानक नगर में भी बिजली की आखं-मिचौनी जारी रही। गर्मी के बीच लोगों के खूब पसीने छूटे।
विज्ञापन


2800 की जरूरत, 1800 एमवीए ही मिल रही बिजली
मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर में बिजली की डिमांड 2800 मेगा वोल्ट एम्पीयर (एमवीए) है, जबकि आपूर्ति 1800 एमवीए के करीब की जा रही है। इससे लंबे बिजली कट लोगों को सहन करने पड़ रहे हैं। पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावे खोखले साबित होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती के कारण ठंडे पेय पदार्थों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। कभी बिजली आ रही है तो कभी बंद हो जाती है। इससे गन्ने का जूस निकालने का कारोबार बंद पड़ने के कगार पर आ गया है। दिहाड़ी भी नहीं निकल पा रही है। - सागर, ज्यूल, जूस विक्रेता

गर्मी के मौसम में हर बार बिजली कटौती से परेशान होना पड़ता है। सरकार और संबंधित विभाग 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। जूस और ठंडे पेय पदार्थों के कारोबार पर विपरीत असर पड़ रहा है। - सौदागर सिंह, ज्यूल, जूस विक्रेता

बिजली कटौती तकनीकी कारणों से हो रही है। विभाग की ओर से इसका समाधान किया जा रहा है। मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में भी लाया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लोगों को पर्याप्त बिजली मुहैया करवाई जाएगी। - राजेश कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम जम्मू


बिजली-पानी की कटौती बिफरे लोग, सरकार से लगाई गुहार

बिजली निगम की ओर लगातार की जा रही बिजली कटौती के विरोध में जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के बैनर तले सोमवार को जानीपुर में लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि 12 से 15 घंटे तक लोगों को बिजली कटौती सहन करनी पड़ रही है। घरों में पानी नहीं आ रहा। कई बार संबंधित विभागों से समस्या दूर करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। इलाके में दस दिनों से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की जा रही। अधिकारी लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं। चिनाब अखनूर वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। स्कूलों, अस्पतालों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी पानी संकट गहराया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed