फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,electercity

लोड बढ़ते ही बत्ती गुल, प्रचंड गर्मी में छूटे पसीने

विज्ञापन
problem,jammu news,electercity
जम्मू। गर्मी बढ़ते ही शहर में बिजली संकट भी गहराने लगा है। दो-तीन दिन से कई-कई घंटे तक बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं। लोड बढ़ते ही बत्ती गुल हो जा रही है। इनवर्टर, एसी और कूलर भी जवाब देने लगे हैं। बुधवार को भी नानक नगर, बिक्रम चौक, रेशमघर कॉलोनी, बख्शी नगर, मुट्ठी, बेलीचराना, गंग्याल, कुंजवानी, त्रिकुटा नगर, सुंजवां, नरवाल, सैनिक कॉलोनी सहित शहर के अन्य इलाकों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। प्रचंड गर्मी के बीच लोगों के खूब पसीने छूटे। कई जगह ट्रांसफार्मर जलने की भी सूचना है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं। शहर में बिजली ढांचा 1200 मेगावाट का है। इससे ऊपर लोड बढ़ने पर बत्ती गुल हो जाती है। बीते साल लोगों ने प्रदर्शन किए तो अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ढांचा सुधारा जा रहा है, लेकिन इस बार भी हाल वही हैं। लोग बिजली की अघोषित कटौती झेलने को मजबूर हैं। इसके साथ पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। पानी की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

--------
बिजली ढांचा सुधारने की इस बार तैयारी पूरी है। लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। कुछ जगहों में दिक्कत हुई है। समस्या का निदान किया जाएगा।
- गुरमीत सिंह, एमडी, बिजली निगम, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed