फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Passengers coming to Vaishno Devi raised concern, infection found in 61, 202 cases in 24 hours in Jammu and Kashmir

corona case: वैष्णो देवी आने वाले यात्रियों ने बढ़ाई चिंता, 61 में मिला संक्रमण, जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में 202 मामले

Sun, 05 Dec 2021 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 05 Dec 2021 02:33 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वैष्णो देवी यात्रा परआने वालों के लगातार संक्रमित पाए जाने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में कटड़ा आने वाले 61 और यात्री संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
Passengers coming to Vaishno Devi raised concern, infection found in 61, 202 cases in 24 hours in Jammu and Kashmir
जम्मू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : pti

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के यात्रियों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में कटड़ा आने वाले 61 और यात्री संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में 202 नए मामलों की पुष्टि हुई हैं। मां के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों में बीते चार दिन में 151 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


24 घंटें में संक्रमित पाए गए लोगों में जम्मू संभाग में 88 और कश्मीर संभाग में 114 मामले शामिल हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले अब 1731 हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर में किसी कोविड संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर लिए टेस्टिंग बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में 50755 कोविड टेस्ट प्रदेश में किए गए हैं, इसमें 202 संक्रमित पाए गए। संक्रमित पाए गए लोगों में 64 यात्री और 138 स्थानीय लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 15, राजोरी में चार, डोडा में छह, कठुआ में एक, सांबा में एक कोरोना का मामला सामने आया है। कश्मीर के श्रीनगर जिले में 49, बारामूला में 18, बडगाम में 12, पुलवामा में छह, कुपवाड़ा में छह, अनंतनाग में तीन, बांदीपोरा में 11, गांदरबल में नौ लोग संक्रमित मिले हैं।


बीते 24 घंटों के दौरान 179 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कुल मिलाकर मरीजो का आंकड़ा बढ़कर 337646 पर पहुंच गया हैं और एक्टिव मामले 1731 हैं। कश्मीर संभाग में 1276 व जम्मू संभाग में 455 सक्रिय मामले हो गए हैं। कोरोना से मृतको की संख्या प्रदेश में 4479 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed