{"_id":"61a146a4bfc99d725552ecc4","slug":"problem-jammu-kashmir-covid-city-reporter-news-jmu248670141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मामलों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मामलों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड के बढ़ते प्रसार को देखते हुए एक ही स्थान पर इकट्ठे तीन सक्रिय मामले मिलने पर उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले पांच सक्रिय मामलों पर ऐसे जोन बनाए जा रहे थे। कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को आरटीपीसीआर परीक्षणों के न्यूनतम 30 फीसदी हिस्से के साथ परीक्षण बढ़ाने पर जोर दिया गया है। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को राजभवन से जिला उपायुक्तों, एसपी और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड स्थिति की समीक्षा करते हुए नए दिशा निर्देश दिए।
उपराज्यपाल ने कुछ जिलों में सक्रिय मामलों की वृद्धि से निपटने के लि उपायुक्तों और स्वास्थ्य टीमों को टीकाकरण में तेजी लाने, कोविड उचित व्यवहार, सामुदायिक जागरूकता और माइक्रो कंटेनमेंट जोन के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए जोर दिया। कोविड दिशानिर्देशों के सख्त कार्यान्वयन से ही महामारी के प्रसार और संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोक सकते हैं। उन्होंने सामाजिक सभाओं में भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए जिला उपायुक्तों और एसपी को प्रभावी ढंग से कोविड प्रोटोकाल को लागू करने के निर्देश दिए। जिन लोगों की कोविड की दूसरी खुराक की समय सीमा हो गई है उन्हें जल्द पूरा किया जाए। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने वर्तमान में कोविड स्थिति और प्रबंधन की जानकारी दी।