फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu kashmir,covid

सवा चार माह बाद के बाद एक ही दिन में कोविड से चार मौतें

विज्ञापन
problem,jammu kashmir,covid
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर का अंदेशा बढ़ने लगा है। करीब सवा चार माह बाद शुक्रवार को प्रदेश में कोविड से एक साथ चार मौतें हुई, इसमें तीन मौतें कश्मीर संभाग से हैं। इससे पहले 20 जुलाई को चौबीस घंटे में छह मौतें हुई थीं। पिछले कुछ समय से औसतन प्रतिदिन 1-2 मौतें हो रही हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 4470 लोग कोविड से जान गंवा चुके हैं। कश्मीर में मौतें बढ़ने के साथ संक्रमण के प्रसार में भी वृदि हुई है। इस बीच प्रदेश में 174 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 12 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। यहां स्थानीय स्तर के 63 नए मामले मिले हैं, जिससे साफ है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार जारी है। इस जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 606 हो गए हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। जिले में अब तक 864 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। बारामुला में 23 नए संक्रमित मामले मिले हैं और इस जिले में 370 सक्रिय मामले हैं। बडगाम में 17 नए मामले मिले हैं। कुपवाड़ा में 13 मामले मिले हैं। जिला जम्मू में भी नए मामलों में उछाल आया है। यहां नए कुल 17 मामलों में से लगभग स्थानीय स्तर के हैं। डोडा में 8 यात्रियों समेत दस मामले मिले हैं। जिला किश्तवाड़, सांबा, शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश के सभी बीस जिलों में सक्रिय मामले मौजूद हैं, जिसमें अधिकांश कश्मीर संभाग से हैं। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1719 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed