फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu city,water

हाईवे निर्माण में टूटी नहर, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
problem,jammu city,water
दोमाना। जम्मू-अखनूर रोड पर चल रहे हाईवे के निर्माण के दौरान इससे सटी रणबीर नहर की छोटी नहरें जगह-जगह टूट गई हैं। अब पानी छोड़े जाने पर लोगों के घरों में घुस रहा है। पुरखू की बाजीगर बस्ती में शनिवार को नहर में पानी बढ़ने पर टूटी जगह से बहने लगा जो लोगों के घरों में जा घुसा। सरपंच नरेश सिंह और स्थानीय निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से करवाया गया काम अब परेशानी खड़ी कर रहा है। हाईवे निर्माण के बाद टूटी नहरों की मरम्मत नहीं की गई, जिससे पानी घरों में घुस रहा है। लोगों ने बताया कि उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद भी टूटी जगहों पर मात्र मिट्टी डालकर पानी रोका गया, लेकिन पक्की मरम्मत नहीं करवाई गई। पानी व्यर्थ बहने से खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे किसानों को भी परेशानी हो रही है। लोगों ने मांग की कि इसका समस्या को जल्द हल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed