फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

बिजली-पानी की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
problem
जम्मू। शहर में बिजली कटौती की समस्या बरकरार है। 132 केवी लाइन के ओवरलोड होने से लोगों को लंबे कट सहन करने पड़ रहे हैं। शुक्रवार दिन में पांच-पांच घंटे के लंबे कट भी लगे। इससे लोगों को उमस से दो-चार होना पड़ा। बिजली विभाग के अनुसार लाइन ओवरलोड होने से बिजली गुल रही, जो तापमान सामान्य होने बहाल हो र्पाई। कुंजवानी, बाड़ी ब्राह्मणा, सैनिक कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश और आसपास के इलाकों में दिक्कत आई है। हालांकि लंबे कट लगने पर लोग भी खफा हैं। बिजली विभाग के एक्सईएन पीडी सिंह ने बताया कि समस्या का हल किया जा रहा है। ओवरलोडिंग से समस्या आ रही है।
विज्ञापन

उधर, 132 केवी लाइन के ओवरलोड होने के कारण अब पेयजल किल्लत भी बढ़ गई है। सैनिक कॉलोनी, कुंजवानी, ग्रेटर कैलाश समेत अन्य इलाकों में पेयजल किल्लत चल रही है। बीते 10 दिनों से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है। लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। जलशक्ति विभाग के अनुसार बिजली कटौती से स्टोरेज टैंकों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बिजली विभाग समस्या हल नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed