फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,employee PDD,jammu news

बिजली कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
problem,employee PDD,jammu news
जम्मू। बिजली निगम के कर्मचारियों को दो माह वेतन नहीं मिला है। इससे मुलाजिम परेशान हैं। वेतन संबंधी कार्रवाई समय पर पूरी न होने से अदायगी नहीं हो पाई है। इस बार बजट का भी संकट रहा। प्रदेश में कुल 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी सेवारत हैं। इसमें अधिकारियों के अलावा डेलीवेजर और डेली नीड वर्कर भी शामिल है, जो सात से आठ हजार रुपये तक वेतन लेते हैं। उन्हें घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कर्मियों का कहना है कि पहले बिजली विभाग में समय पर वेतन की अदायगी होती थी, अब दो साल पहले इसे निगम बना दिया है। ऐसे में निगम के नियमों के हिसाब से वेतन की अदायगी हो रही है। हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें सेवाएं हर जगह देनी पड़ रही हैं। जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे हैं। इसकी एवज में उन्हें वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। सचिवालय में वेतन संबंधी कार्रवाई अटका दी जाती है। इस कारण हर बार वेतन देरी से मिलता है। वेतन अदायगी के लिए कारपोरेशन की अलग-अलग एसोसिएशनें भी आवाज बुलंद कर चुकी हैं।
विज्ञापन

---
कर्मचारियों के वेतन में देरी हुई है। इस बारे में कार्रवाई पूरी कर दी गई है। सचिवालय की ओर से बजट जारी हो गया है। कर्मचारियों के खाते में वेतन की राशि आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जतिंद्र सिंह, एमडी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed