फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem education

Jammu News: तीन साल से हेडमास्टर का पद खाली, इंचार्ज पर जिम्मा

विज्ञापन
problem education
राजकीय हाईस्कूल ब्यासपुर में पद खाली होने का मलाल, बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। राजकीय हाईस्कूल ब्यासपुर में पिछले तीन साल से हेडमास्टर नहीं है। यहां एक शिक्षक इंचार्ज के तौर पर हेडमास्टर का काम देख रहे हैं। इसके चलते स्कूल के अन्य कार्यों में बाधा आ रही है। शिक्षकों पर ज्यादा जिम्मेदारी होने के चलते वे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं।
राजकीय हाईस्कूल ब्यासपुर में बच्चों की कुल संख्या 84 है। यहां हेडमास्टर न होने के चलते शिक्षकों की तनख्वाह, मिड डे मील की सूची, बैठकों का आयोजन और अन्य शिक्षा से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल में इंचार्ज के तौर पर तैनात शिक्षक पूरी तरह से इन कार्यों को नहीं संभाल पा रहे हैं। इसके चलते दिन-ब-दिन स्कूल को हेड मास्टर की कमी खलती जा रही है। वहीं दूसरी ओर गांव में सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए भी हेड मास्टर का होना बहुत जरूरी होता है। शिक्षा विभाग की तरफ से हेडमास्टर की अगुवाई में पंचायत स्तर पर लोगों को सरकारी स्कूल में बच्चों के दाखिले करवाने के लिए कहा जा रहा है। हेडमास्टर और उसका पूरा स्टाफ पंचायत के जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर डोर टू डोर दाखिले के लिए लोगों को प्रेरित करता है, लेकिन पिछले तीन साल से हेड मास्टर न होने के चलते स्कूल हर लिहाज से पिछड़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गांववासियों ने हाल ही में स्कूल में चार शिक्षकों की तैनाती को लेकर शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया है। साथ ही मांग की है कि जल्द से जल्द हेडमास्टर की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर सेवानिवृत्त हेडमास्टर लबा राम ने कहा कि स्कूल में हेड मास्टर का होना बहुत जरूरी है। उसके बिना स्कूल में किसी कार्य को गति नहीं दी जा सकती है। स्कूल में ऐसे कार्य जो शिक्षकों के तौर पर नहीं होते हैं, उन्हें हेडमास्टर पूरा करता है। हेड मास्टर के स्कूल में रहने से पूरा स्टाफ समय पर रिपोर्ट करता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी निरंतर स्कूल में शिक्षकों के साथ बैठक की जाती है। लिहाजा स्कूल में शिक्षा का स्तर ऊंचा रखने के लिए हेड मास्टर की नियुक्ति जल्द से जल्द होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार सेवानिवृत्त हेडमास्टर चरण दास ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल की सारी बागडोर हेडमास्टर के हाथ में होती है। स्कूल में सुविधा और शिक्षा के अलावा बच्चों के खेलकूद के ऊपर भी हेडमास्टर की नजर रहती है। लिहाजा शिक्षा विभाग को तत्काल इस स्कूल में हेडमास्टर नियुक्त कर देना चाहिए।


इस बारे में जोनल शिक्षा अधिकारी आरएसपुरा उत्तम चंद ने बताया कि हाल ही में राजकीय हाईस्कूल ब्यासपुर में चार शिक्षकों की तैनाती की गई है। हेडमास्टर की कुर्सी काफी समय से खाली है। यह मुद्दा भी शिक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने बताया है कि जल्द ही स्कूल में हेडमास्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed