फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,corona virous,lockdown,jammu news

कोरोना मामले तो घटे, लापरवाही से फिर बिगड़ सकते हैं हालात

विज्ञापन
problem,corona virous,lockdown,jammu news
जम्मू। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अनलॉक के साथ ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ जुट रही है। इससे हालात फिर से बिगड़ सकते हैं। लापरवाही भारी पड़ सकती है। शहर के अन्य बाजारों के अलावा पुराने शहर के बाजार की संकरी गलियों में कोविड प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। दुकानों पर सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। बाजारों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति भी बन रही है। शहर में रेहड़ियों की भी भरमार है।
विज्ञापन

रोटेशन व्यवस्था के अनुसार मंगलवार को शहर में कास्मेटिक, कपड़े आदि की दुकानें भी खुलीं। वीकेंड लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पुराने शहर की राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, लिंक रोड आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। खरीदार बड़ी संख्या में वाहन लेकर बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बेकाबू हो रही है। बाजारों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करवाना पुलिस और जिला प्रशासन के लिए भी चुनौती बनने लगा है। अधिकारियों का कहना है इतनी विकट परिस्थितियों में भी लोग जागरूक नहीं हो रहे। महामारी के कारण जीवन संकट में है, सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed