फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,corona virous,lockdown,jammu news

कंटीले तार लगा चौक-चौराहे किए सील, पुलिस रही तैनात

विज्ञापन
problem,corona virous,lockdown,jammu news
जम्मू। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद जिले में लगाया गया 84 घंटे का लॉकडाउन शुक्रवार को सख्ती के साथ लागू किया गया। किसी को बेवजह बाहर नहीं निकलने दिया गया। पुलिस ने कंटीले तार लगाकर मुख्य चौक-चौराहे बंद कर दिए। सड़कों पर पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाए गए हैं और लोगों को रोक कर पूछताछ की जा रही है। बिना किसी कारण घर से निकले लोगों को चेतावनी देकर वापस लौटाया गया। लॉकडाउन वीरवार शाम सात बजे शुरू हुआ था और शाम को पूरे शहर को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे राशन, दूध और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलीं। लोग रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए पहुंचे। सुबह दस बजे दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। पुलिस मोबाइल वैन के आने के बाद सड़कें और गलियां सुनसान हो गईं। इसके बाद इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। दोपहर बाद सड़कों में इक्का-दुक्का लोग काम के लिए आते दिखे। रघुनाथ बाजार, पुराने शहर, इंदिरा चौक, भारत माता चौक सहित शहर के अन्य इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालयों और बैंकों में भी कामकाज नहीं हो पाया।
विज्ञापन

-------
बस स्टैंड पर दूरदराज इलाकों
को जाने वाले लोग फंसे रहे
बस स्टैंड में अन्य जगहों को जाने वाले दो से इक्का-दुक्का लोग फंसे रहे। निजी बसें न चलने पर लोग बैंचों पर आराम करते रहे। गलियों में रेहड़ी वाले सब्जी बेचते निकले, लेकिन लोगों के घरों से न निकलने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। पुराने शहर में भी सड़कें सुनसान रहीं। पुलिस का कड़ा पहरा रहा। लोग घरों से बाहर नहीं आए। इसी तरह धार्मिक स्थलों में भी लोग पूजा करने नहीं पहुंचे। देर शाम कुछ लोग घरों से काम के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सब्जी मंडी में भी कारोबार मंदा
दुकानदारों ने नहीं खरीदीं सब्जियां
नरवाल सब्जी मंडी में भी अन्य दिनों की अपेक्षा कारोबार मंदा रहा। दुकानदार कम सब्जियां खरीदने पहुंचे। सब्जी मंडी के आढ़तियों ने पंजाब और अन्य राज्यों को सब्जी को दिए ऑर्डर सुबह रद्द करवाए। थड़ों पर वीरवार को खरीदी सब्जियों को ही बेचा गया। इसी तरह फसल व्यवसाय काफी हद तक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed