फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem corona virous

जम्मू कश्मीर की प्रथम महिला समेत राजभवन के 22 स्टाफ सदस्यों का कोविड टेस्ट लिया

विज्ञापन
problem corona virous
कबीर बस्ती में तारबंदी कर पहरा देते पुलिस जवान। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की पत्नी एवं प्रदेश की प्रथम महिला के साथ राजभवन के 22 स्टाफ सदस्यों के मंगलवार को कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल लिए गए। राजभवन में हाल ही में तीन स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को जम्मू स्थित राजभवन पहुंचकर प्रथम महिला सहित वहां तैनात सभी स्टाफ सदस्यों के सैंपल लिए। उपराज्यपाल श्रीनगर में हैं। ऐसे में उनका टेस्ट नहीं किया गया। जम्मू के बीसी रोड स्थित कबीर बस्ती को मंगलवार को जिला उपायुक्त सुषमा चौहान ने रेड जोन घोषित कर वहां पर पूर्ण लॉकडाउन लगाया दिया है।
विज्ञापन

हालांकि किसी स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति में लोग 01912571616 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि कबीर बस्ती में ज्यादातर लोग फल और सब्जी बेचने का काम करते हैं। इस बस्ती से अब तक 12 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके मद्देजर यहां पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed