{"_id":"5eb7bb1b4965b03d9269cfdc","slug":"private-terminal-to-be-constructed-in-samba-15-crore-will-be-spent-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में माल ढुलाई के लिए बनेगा निजी टर्मिनल, 15 करोड़ आएगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में माल ढुलाई के लिए बनेगा निजी टर्मिनल, 15 करोड़ आएगा खर्च
Sun, 10 May 2020 01:58 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा में एक निजी माल ढुलाई टर्मिनल की स्थापना के लिए संभाग स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस समिति ने एसीटीसी की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 15 करोड़ रुपये निवेश होगा, जिससे यह जम्मू कश्मीर के लिए कच्चे माल और तैयार माल की आवाजाही करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
यह मंजूरी निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य जम्मू अनु मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में दी गई। यह परियोजना सांबा जिले में 266 कनाल भूमि पर मूर्त रूप लेगी। परियोजना के शुरू होने से माल के निर्यात और आयात की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी और इसको लेकर पेश आने वाली परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन