{"_id":"5d278c848ebc3e6c935ce6e2","slug":"private-school-bus-crushed-two-women-road-side-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बेकाबू प्राइवेट स्कूल बस ने दो महिलाओं को रौंदा, मौक पर ही दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बेकाबू प्राइवेट स्कूल बस ने दो महिलाओं को रौंदा, मौक पर ही दर्दनाक मौत
Fri, 12 Jul 2019 12:52 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर के अंबफला चौक स्थित बस स्टाप पर मेटाडोर का इंतजार कर रही दो महिलाएं गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं। एक बेकाबू स्कूल बस ने दोनों को रौंद दिया। मरने वाली दोनों महिलाएं सोशल वेलफेयर विभाग की कर्मचारी थीं। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना इसमें सवार दो दर्जन स्कूली बच्चे भी हादसे का शिकार हो जाते।
हादसे के बाद बस का चालक बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। जाते वक्त बस के दस्तावेज भी ले गया। लेकिन देर शाम को उसे पकड़ लिया गया।
मृतक महिलाओं में राज रानी निवासी वार्ड नंबर 2 अखनूर और स्वीटी निवासी वार्ड नंबर 5 अखनूर के रूप में हुई है। दोनों ही अखनूर में क्राफ्ट टीचर के तौर पर सोशल वेलफेयर विभाग में कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगरोटा की तरफ से एक बस अचानक अंबफला चौक पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई।
बस ने पहले स्टाप पर खड़ी दो महिलाओं को कुचल दिया। इसके बाद बस दुकान की दीवार से टकराई। बस यहां भी नहीं रुकी और फिर सामने खड़े पेड़ से जाकर टकराई और रुक गई।