फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pritam Singh Planted 11 Thousand Plants for Greenery

Jammu News: जम्मू को प्रदूषण रहित बनाना चाहते हैं प्रीतम सिंह, लगाए 11 हजार पीपल के पौधे

विज्ञापन
Pritam Singh Planted 11 Thousand Plants for Greenery
विश्व पर्यावरण दिवस आज का लोगो लगाएं
विज्ञापन

जम्मू। किसी भी गांव को याद करने के साथ आंखों के आगे एक पीपल के पेड़ का दृश्य उभर आता है। इसी से प्रेरणा लेते हुए जम्मू शहर के प्रीतम सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में पीपल के पौधे लगाने का संकल्प लिया हुआ है। वह जम्मू भर में अलग-अलग जगहों पर पीपल के पौधे लगाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

प्रीतम सिंह अपना व्यवसाय चलाते हैं। 2018 में उन्हें अपने इर्द-गिर्द हो रही पर्यावरण की चर्चाओं ने आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने जम्मू के लिए कुछ करने की ठानी ताकि शहर के पर्यावरण को और प्रदूषण रहित बनाया जा सके। ऐसे में उन्होंने कई गुणों से भरपूर पीपल के पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया। एक पौधे से शुरू हुई यह शुरुआत हजारों पेड़ों में बदल चुकी है। उनके अनुसार, वह जम्मू संभाग के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, पुलिस मुख्यालयों, सेना शिविरों व सार्वजनिक स्थानों पर लगभग ग्यारह हजार पीपल के पौधे लगा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रीतम सिंह ने इसके बाद कुछ साथियों के साथ मिलकर अपनी संस्था ''पीपल सेव्स पीपल फाउंडेशन ट्रस्ट बनाई। उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि आने वाले पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिले। उनका उद्देश्य प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाना और प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से ताजी हवा प्रदान करना है। पीपल के पेड़ के महत्व के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए वह जल्द ही किताब भी प्रकाशित करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम सिंह कहते हैं कि पीपल के पत्ते, छाल, टहनी, बीज और फल में अनेक प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। यह मौसम के अत्यधिक तापमान को सहन कर सकता है और पहाड़ों में चट्टानों के बीच की जगहों सहित सभी तरह की मिट्टी में गहरी जड़ें जमा लेता है। कई सौ साल जीवित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed