फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prince injured in Rajori Dhangri terror attack on ventilator, others in better condition

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के ढांगरी आतंकी हमले में घायल प्रिंस वेंटिलेटर पर, अन्य की हालत बेहतर

Fri, 06 Jan 2023 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 01:59 AM IST
सार

ढांगरी गांव में दोहरे हमले में अल्पसंख्यक समुदाय के दो बच्चों समेत छह लोगाें की जान चली गई थी जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Prince injured in Rajori Dhangri terror attack on ventilator, others in better condition
ढांगरी हमले में घायल प्रिंस को एयर लिफ्ट किया गया(FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के ढांगरी इलाके में हुए आतंकी हमले के घायल प्रिंस शर्मा की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। उसे जीएमसी जम्मू के मुख्य आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्रिंस की किडनी पूरी तरह से काम नहीं कर रही है। इसके अलावा अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


इस बीच प्रिंस के तीमारदार ने जीएमसी के स्टाफ पर उनसे अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि पहले उनसे एक्सरे के लिए पैसे मांगे गए, लेकिन राजोरी घायल बताने पर फिर नहीं लिए गए। तीमारदार ऋतिक शर्मा ने आरोप लगाए कि आईसीयू का कुछ स्टाफ ठीक है लेकिन कुछ स्टाफ उनसे अभद्र व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन


आतंकी हमले में उनके पहले ही परिवार के कई सदस्य मारे जा चुके हैं और कई घायल हैं। इस घटनाक्रम में वे अपने साथ पैसे लेकर भी नहीं आए हैं। उन्होंने उप राज्यपाल से अपील की कि अगर प्रिंस की जान बचाने के लिए बाहर से डॉक्टर लाने पड़ें तो उन्हें लाया जाए और सरकार इसका खर्चा उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस की जान बचाने के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएं। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने दावा किया कि राजोरी आतंकी हमले के सभी घायलों को निशुल्क उपचार दिया जा रहा है। प्रिंस को पहले से ही गंभीर हालत में जीएमसी लाया गया था और डॉक्टर लगातार उस पर नजर रख रहे हैं।


मैं खुद घायल के परिवारवालों से मिली हूं। वहीं, आतंकी हमले के अन्य दो घायल रोहित शर्मा और पवन कुमार की हालत स्थिर है। एक अन्य घायल सानवी को ऑपरेशन के बाद आईसीयू में रखा गया है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed