फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Prime Minister Narendra Modi will address a rally at MA Stadium in Jammu on Tuesday

PM Modi Jammu Visit: पीएम मोदी आज जम्मू से देश को देंगे 30,500 करोड़ की सौगात, तीन नए आईआईएम करेंगे समर्पित

Tue, 20 Feb 2024 02:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Feb 2024 02:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री देश में तीन नए आईआईएम-जम्मू, बोधगया और विशाखापत्तनम का उद्घाटन करेंगे। वह देश में केंद्रीय विद्यालयों के 20 नए भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों भवनों का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will address a rally at MA Stadium in Jammu on Tuesday
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। वह जम्मू-कश्मीर के 1500 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही विकसित भारत विकसित जम्मू कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे रैली क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूरे देश में शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे के उन्नयन और विकास की दिशा में बढ़ाए गए कदम के तहत प्रधानमंत्री 13375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। राष्ट्र को समर्पित की जाने वाली परियोजनाओं में आईआईटी जम्मू, भिलाई व तिरूपति, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम, भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस) कानपुर के स्थायी परिसर तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला (त्रिपुरा) स्थित दो परिसर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री देश में तीन नए आईआईएम-जम्मू, बोधगया और विशाखापत्तनम का उद्घाटन करेंगे। वह देश में केंद्रीय विद्यालयों के 20 नए भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री देश में पांच केंद्रीय विद्यालय परिसरों, एक नवोदय विद्यालय परिसर और नवोदय विद्यालयों के लिए पांच बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास भी करेंगे। ये नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भवन पूरे देश के छात्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री एम्स जम्मू के साथ ही कश्मीर घाटी में रेल विद्युतीकरण व बनिहाल से संगलदान तक 48 किमी रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। जम्मू हवाई अड्डा के नई टर्मिनल बिल्डिंग व कॉमन यूजर फैसिलिटी पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला रखेंगे। एम्स जम्मू की फरवरी 2019 में उन्होंने आधारशिला रखी थी।

कश्मीरी पंडित कर्मियों के 224 फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को घाटी में आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांदरबल और कुपवाड़ा में 224 फ्लैट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, शोपियां और पुलवामा जिलों में नौ स्थानों पर 2816 फ्लैट वाले ट्रांजिट आवास की आधारशिला भी रखेंगे। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पांच इंड एस्टेट के विकास की नींव पत्थर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed