फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   prime minister narendra modi to visit jammu kashmir in February

जम्मू में दो घंटे रहेंगे मोदी, रैली में डेढ़ लाख लोगों की रहेंगी मौजूदगी, इस दिन आ रहे हैं पीएम...

Fri, 18 Jan 2019 05:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 18 Jan 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi to visit jammu kashmir in February
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल
जम्मू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी 2019 को अपने राज्य के दौरे के दौरान सुबह 11.30 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक जम्मू में रहेंगे। इस दौरान वह विजयपुर में प्रतिष्ठित एम्स परियोजना का शिलान्यास रखने के अलावा कई अन्य विकास परियोजनाओं का आन लाइन माध्यम से नींव पत्थर रखेंगे और लोगों को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. देवेंद्र कुमार मनेयाल से पत्रकार वार्ता में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल पर करीब डेढ़ लाख लोगों की मौजूदगी रहेगी। इनमें भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। लेह के प्रधानमंत्री के दौरे बारे पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा आधिकारिक होगा। लेह में प्रधानमंत्री जाएंगे या नहीं इसकी जानकारी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन


हां जम्मू में प्रधानमंत्री दो घंटे रहेंगे और सुबह 11.30 वह पहुंचेंगे और दोपहर डेढ़ बजे उनका यहां से प्रस्थान होगा। वहीं पत्रकार वार्ता में मनेयाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए कई कल्याणकारी कार्य किए है। उन्होंने कहा भारत रतन डॉ. बीआर अंबेडकर के देश व अनुसूचित जाति वर्ग के लिए उनके उल्लेखनीय कार्यों की कांग्रेस ने अपने शासन काल में अनदेखी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सत्ता में आने पर  डॉ. बीआर अंबेडकर को मान्यता देते हुए दो दिवसीय विशेष संसद का सत्र बुला संविधान निर्माता को सच्ची श्रद्धांजलि दी। भाजपा सरकार ने एससी, एसटी एट्रोसिटी एक्ट को संशोधन ला मजबूती प्रदान की। बाबा साहिब अंबेडकर से संबंधित पांच स्थलों जन्म भूमि मोहू, शिक्षा भूमि लंदन, परिनिर्वाण स्थल दिल्ली और चैत्य भूमि मुंबई को पंच तीर्थ घोषित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed