{"_id":"6142f1508ebc3e79ab62068d","slug":"prime-minister-modi-s-birthday-five-lakh-cards-from-jammu-and-kashmir-will-be-sent-to-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: पीएम को भेजे जाएंगे पांच लाख कार्ड, सात अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: पीएम को भेजे जाएंगे पांच लाख कार्ड, सात अक्तूबर तक होंगे कार्यक्रम
Thu, 16 Sep 2021 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:55 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर भाजपा 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक सात मुख्य कार्यक्रम करेगी। प्रदेश के 500 बूथों से पीएम मोदी को पांच लाख कार्ड भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जम्मू-कश्मीर भाजपा 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक सात मुख्य कार्यक्रम करेगी। इस संबंध में बुधवार को महासचिव संगठन अशोक कौल की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में हुई नेताओं की बैठक में फैसला लिया गया।
विज्ञापन
अशोक कौल ने बताया कि प्रदेश भाजपा मोदी के कार्यकाल में हुए शानदार कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का गांधीनगर गोल मार्केट में आयोजन करेगी। इसके अलावा प्रदेश के 500 बूथों से पीएम मोदी को पांच लाख कार्ड भेजे जाएंगे। जल स्रोतों की साफ सफाई का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। पौधारोपण अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा। कृत्रिम अंग, व्हील चेयर वितरण का कार्य होगा। फल और राशन, कपड़े, स्टेशनरी का वितरण गरीब व जरूरतमंद लोगों में किया जाएगा। सेमीनार और बैठकों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राहुल की वैष्णो देवी यात्रा पर घमासान: भाजपा ने गंगाजल से 'शुद्ध' किया मार्ग, आगबबूला हुई कांग्रेस
विज्ञापन
बैठक में महासचिव विबोध गुप्ता, डा देवेंद्र मनेयाल और प्रिया सेठी भी मौजूद रही। इसी बीच, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि मोर्चा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के सिलसिले में बीस दिनों के कार्यक्रमों में प्रत्येक जिले में नव भारत मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।