{"_id":"62321935f9643f7a0928aece","slug":"press-conference-reasi-news-jmu2558341104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी से निपटना पुलिस की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करी से निपटना पुलिस की प्राथमिकता
विज्ञापन
पत्रकारों के साथ बैठक करते हुए एसएसपी रियासी।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। पुलिस की छवि को स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं तथा चौथे स्तंभ की मदद से ही सही बनाया जा सकता है। पुलिस का मुख्य काम लोगों को न्याय दिलाना है। पुलिस व पब्लिक के आपसी तालमेेल के बिना समाज में सुधार लाना असंभव है। यह बात नवनियुक्त एसएसपी अमित गुप्ता ने मंगलवार को कही।
उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नशे का कारोबार करने वालों से सख्ती से निपटना है ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। वहीं, पशु तस्करी करने वालों पर भी हर संभव कार्रवाई होगी। क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस अपना डंडा चलाने में परहेज नहीं करेगी। इसके लिए विशेष तौर पर नाके लगाए जाएंगे। संलिप्त पाए जाने वाले युवाओं के परिजनों को बुला कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया जाएगा और मौके पर ही शपथ पत्र लिया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि सुधार न होने व दोबारा किसी घटना में भागीदारी पाए जाने पर केस दर्ज होगा। अभिभावक भी कानूनी दायरे में लिए जाएंगे ताकि सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके। खनन में स्थानीय लोगों को रेत, बजरी, पत्थर देने में प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि गरीब लोग अपना मकान बना सकें। एसएसपी ने कहा कि लोगों को पुलिस से झिझकने की कोई जरूरत नहीं है। वे बिना किसी हिचक के पुलिस स्टेशन में अपने कार्यों के लिए आएं। मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद भी मौजूद रहे।