फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Press conference

निर्माण सामग्री के मनमाने दाम वसूल रहे ठेकेदार

विज्ञापन
Press conference
पत्रकारवार्ता करते हुए ड़ीड़ीसी चेयरमैन बीड़ीसी चेयरमैन सरपंच ठेकेदार व भाजपा नेता। - फोटो : REASI
रियासी। जिले के 30 ब्लॉकों में खोले गए 10 ब्लॉकों में वहां के ठेकेदार निर्माण सामग्री के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई पत्रकार वार्ता में डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने कहा कि प्रशासन की तरफ से रेत, बजरी और पत्थर के दामों को कम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नए दामों को जारी किया है। उसके बावजूद ब्लॉक का टेंडर लेने वाले ठेकेदार लोगों को तय मूल्य से 50 प्रतिशत ज्यादा मूल्य पर निर्माण सामग्री दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार उत्तम सिंह ने कहा कि हिमना ब्लॉक में उनको कई गुना ज्यादा मूल्य पर निर्माण सामग्री दी जा रही है। इस संदर्भ में जब भी वहां बात की जाती है तो कहा जाता है कि लेना है तो लो, नहीं तो रहने दो। जिसके कारण उनके काम को काफी नुकसान हो रहा है। भाजपा नेता चमन लाल भगत ने कहा कि जिला खनन विभाग के अधिकारी संबंधित ठेकेदार पर दबाव बनाने में असफल रहे हैं। इससे उन की मिलीभगत का साफ पता चलता है। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। अगर इसका समाधान नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल प्रधान राघव कृष्ण केसर ने भी इसे लोगों के साथ नाइंसाफी बताते हुए रेत, बजरी और पत्थर के मूल्यों को तय करने को कहा। मौके पर बीडीसी चेयरमैन पौनी पवन शर्मा, बीडीसी चेयरमैन भमाग अशोक सिंह ठाकुर और भाजपा जिला प्रधान शील मगोत्रा ने भी लोगों के साथ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed