Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Presidents of both factions of Yuva Rajput Sabha are showing their strength

Jammu News: युवा राजपूत सभा के दोनों धड़ों के अध्यक्ष दिखा रहे ताकत

विज्ञापन
Presidents of both factions of Yuva Rajput Sabha are showing their strength
मनजीत बिरादरी को अपने पक्ष में करने में जुटे, संजीव कार्यकारिणी गठन की तैयारियों में व्यस्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा राजपूत सभा अध्यक्ष पद के चयन पर दो फाड़ होने के बाद सियासत गरमा गई है। दोनों धड़ों के अध्यक्ष अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बुधवार को अध्यक्ष मनजीत सिंह के समर्थक महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। इस दौरान कोर कमेटी के सदस्यों के फैसले के अनुसार सही अध्यक्ष का चयन करने पर जोर दिया। उधर, दूसरे अध्यक्ष संजीव सिंह रिंकू शपथ समारोह सहित कार्यकारिणी गठन की तैयारियों में व्यस्त रहे।
राजपूत सभा के एकत्रित सदस्यों ने कहा कि हम यह नहीं कहते कि किसे जिम्मेदारी दी जाए लेेकिन कोर कमेटी के सदस्यों के बहुमत को देखा जाए। जो सही है उसकी ताजपोशी की जाए। इस मौके पर सदस्यों ने मनजीत सिंह चिब के समर्थन में नारेबाजी की। कहा कि उन्होंने संगठन के लिए संघर्ष किया है। परिवार से दूर रहे हैं। सही में अध्यक्ष वहीं हैं। सदस्यों ने कहा कि राजपूत एकजुट हैं। सब मिलकर फैसला करें। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

वर्जन
कोर कमेटी के 25 सदस्यों में से 16 की सहमति के बाद जिम्मेदारी मिली है। इसके बाद पगड़ी परंपरा पूरी की गई है। बिरादरी को साथ चलना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनजीत सिंह चिब, अध्यक्ष

युवा राजपूत सभा का कोई भी सदस्य नहीं गया था। यहां पर मनजीत सिंह खेमे से सदस्य आए थे। इससे युवा राजपूत सभा को कोई लेना देना नहीं है। संगठन की मजबूती के लिए काम हो रहा है। कार्यकारिणी विस्तार सहित पगड़ी समारोह के लिए तैयारियां चल रही हैं। जिम्मेदारी को निभा रहा हूं।

- संजीव सिंह रिंकू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed