{"_id":"5865ec3c4f1c1b445ceec681","slug":"president-will-visit-kashmir-on-8-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 जनवरी को कश्मीर जाएंगे राष्ट्रपति, रियासत के लिए अहम होगा दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 जनवरी को कश्मीर जाएंगे राष्ट्रपति, रियासत के लिए अहम होगा दौरा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 30 Dec 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
- फोटो : file photo
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आठ जनवरी को रियासत के दौरे पर आ सकते हैं। वे कला अकादमी की पत्रिका शीराजा के मुफ्ती मोहम्मद सईद पर विशेषांक का लोकार्पण करेंगे। पहली पुण्यतिथि को भव्य बनाने के लिए सरकार की ओर से उनकी याद में शीराजा अंक का प्रकाशन किया जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि राज्य की कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से शीराजा के नए अंक का प्रकाशन दिल्ली में कराया जा रहा है। फिलहाल यह अंग्रेजी व उर्दू भाषा में है। इसका हिंदी अनुवाद कुछ दिनों बाद प्रकाशित होगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की जीवनी तथा राजनीतिक यात्रा, अच्छे बुरे पल तथा दोस्तों के साथ उनके व्यवहार का जिक्र होगा।
रियासत के विकास के लिए उनकी ओर से किए गए कार्यों तथा विश्वास बहाली के कदमों का भी उल्लेख होगा। इसमें उनकी जीवन यात्रा के लगभग 60 चित्र भी प्रकाशित होंगे। अकादमी के सेक्रेटरी डॉ. अजीज हाजनी ने बताया कि शीराजा का अंक मुफ्ती को समर्पित होगा। यह प्रयास होगा कि उनकी जीवनी से आम लोगों को परिचित कराया जा सके।
विज्ञापन
इसके साथ ही देशभर में इस महान शख्सियत की पहचान से लोगों को रूबरू कराया जा सके। विश्वास जताया कि यह अंक मुफ्ती की सही पहचान जनता तक पहुंचाने में सफल होगा। सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने राष्ट्रपति को इसके लोकार्पण के लिए निमंत्रण भेजा है।
निमंत्रण राज्य के संस्कृति मंत्री डॉ. हसीब द्राबू की ओर से भेजा गया है। फिलहाल राष्ट्रपति भवन की ओर से मौखिक सहमति जता दी गई है। लोकार्पण कार्यक्रम श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गईं है।