फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   President Ram Nath Kovind expressed concern over the Kathua case

जम्मू-कश्मीर: कठुआ कांड पर राष्ट्रपति ने जताई चिंता, बोले- यह देश के लिए शर्मनाक

Thu, 19 Apr 2018 06:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Apr 2018 06:41 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind expressed concern over the Kathua case

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कठुआ कांड को देश के लिए शर्मनाक बताया है। उन्होंने रसाना (कठुआ) का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया लेकिन जम्मू कश्मीर की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि एक मासूम बच्ची बर्बरता और निर्मम हत्या की शिकार हुई जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। देश के किसी न किसी कोने में कहीं न कहीं हमारे बच्चे जघन्य अपराधों का शिकार हो रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा समाज की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि देश के किसी भी भाग में किसी बेटी या बहन के साथ ऐसा न हो। स्वतंत्रता के 70 वर्षों के बाद भी देश के किसी भी हिस्से में ऐसी घटना वास्तव में सबको झकझोर कर रख देने वाली है। हम सभी को सोचना होगा कि हम कहां जा रहे हैं। हम कैसा समाज बना रहे हैं और अपनी भावी पीढ़ी को क्या दे रहे हैं। यहां मां, बहनों और बेटियों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता के बारे में काम करना होगा। वे बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडी) के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया में सबसे खूबसूरत चीज किसी मासूम बच्चे की मुस्कान है। समाज में सबसे बड़ी सफलता हमारे बच्चों का सुरक्षित होना है। हर बच्चे को सुरक्षा देना और उसे सुरक्षित महसूस कराना समाज की पहली जिम्मेदारी है। जीवन का उद्देश्य मानवीय मूल्य है और यह बहुत जरूरी है। अच्छी शिक्षा व्यवस्था वह है जो एक विद्यार्थी को अच्छा इंसान बनाए, जिसमें दूसरों के लिए संवेदनशीलता और सम्मान हो। जो अच्छा इंसान होगा वह जीवन में कहीं पर भी अच्छा होगा। अपने क्षेत्र में अलग छाप छोड़ेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी बेटों के मुकाबले बेटियों पर अधिक पाबंदियां लगाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार समाज को हिला देता है: महबूबा

President Ram Nath Kovind expressed concern over the Kathua case

इसके बावजूद वे अपने शक्ति और विवेक से हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। कामनवेल्थ में भी बेटियों ने परचम लहराकर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की सोच और विरासत को आगे बढ़ाते हुए तमाम मुश्किलों के दौर से निकलकर इस कठिन और संवेदनशील प्रदेश को कुशल नेतृत्व दे रही हैं। 

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कमजोरों के खिलाफ  विवादों और अधिकता से मुक्त मूल्य प्रणाली के विकास पर बल दिया जाना चाहिए। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार समाज को हिला देता है।  इससे सभी प्रकार की भौतिक वृद्धि अर्थहीन हो जाती है। एक ज्ञान आधारित समाज बनाने का प्रयास होना चाहिए। मूल्यवर्धक शिक्षा को हमारे सभी सीखने के प्रयासों का एक अभिन्न अंग बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री महबूबा श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी, कटड़ा के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed