फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   president of BJP youth wing in Shopian, killed by unknown gunman

कश्मीर में भाजयुमो अध्यक्ष की हत्या, शोपियां के किलूर गांव में मिला शव

Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
president of BJP youth wing in Shopian, killed by unknown gunman
bjp - फोटो : FILE PHOTO

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में भाजपा के युवा नेता की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आतंकियों ने हत्या की है या फिर किसी रंजिश में हत्या हुई है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

विज्ञापन


वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शोपियां जिले के किलूर गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा शोपियां के अध्यक्ष गौहर अहमद भट का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर टार्चर के निशान थे। उसके गले पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे।
विज्ञापन


जिले के एसएसपी एएस दिनकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा इस घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मौत के पीछे क्या कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरें इस तरह की भी सामने आ रही हैं कि गौहर ने पार्टी से दूरी बना ली थी लेकिन भाजपा की कश्मीर इकाई के मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि वह भाजपा का सक्रिय सदस्य था। वह शोपियां जिले का यूथ प्रेसिडेंट था।

भाजपा के विस्तार अभियान को झटका पहुंचाने की साजिश

उन्होंने बताया कि हाल ही में श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में हुए भाजपा के यूथ कन्वेंशन में भी वह शामिल हुआ था।

भाजपा के युवा नेता की हत्या को भाजपा के विस्तार अभियान को झटका पहुंचाने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पहली बार कश्मीर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक तथा यूथ कन्वेंशन में गौहर ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की थी।

कश्मीर में भगवा खेमा की मजबूत हो रही जड़ों से बौखलाए आतंकियों की ओर से इस प्रकार की कार्रवाई की गई है ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। यह भी कहा जा रहा है कि कार्यकारिणी के बाद गौहर को आतंकियों ने धमकी भी दी थी, जिसकी वजह से उसके पार्टी छोड़ने की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed