{"_id":"59fb281e4f1c1bd7538babd9","slug":"president-of-bjp-youth-wing-in-shopian-killed-by-unknown-gunman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में भाजयुमो अध्यक्ष की हत्या, शोपियां के किलूर गांव में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में भाजयुमो अध्यक्ष की हत्या, शोपियां के किलूर गांव में मिला शव
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में भाजपा के युवा नेता की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आतंकियों ने हत्या की है या फिर किसी रंजिश में हत्या हुई है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शोपियां जिले के किलूर गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा शोपियां के अध्यक्ष गौहर अहमद भट का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर टार्चर के निशान थे। उसके गले पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे।
विज्ञापन
जिले के एसएसपी एएस दिनकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा इस घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मौत के पीछे क्या कारण है।
विज्ञापन
खबरें इस तरह की भी सामने आ रही हैं कि गौहर ने पार्टी से दूरी बना ली थी लेकिन भाजपा की कश्मीर इकाई के मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि वह भाजपा का सक्रिय सदस्य था। वह शोपियां जिले का यूथ प्रेसिडेंट था।
भाजपा के विस्तार अभियान को झटका पहुंचाने की साजिश
उन्होंने बताया कि हाल ही में श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में हुए भाजपा के यूथ कन्वेंशन में भी वह शामिल हुआ था।
भाजपा के युवा नेता की हत्या को भाजपा के विस्तार अभियान को झटका पहुंचाने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पहली बार कश्मीर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक तथा यूथ कन्वेंशन में गौहर ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की थी।
कश्मीर में भगवा खेमा की मजबूत हो रही जड़ों से बौखलाए आतंकियों की ओर से इस प्रकार की कार्रवाई की गई है ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। यह भी कहा जा रहा है कि कार्यकारिणी के बाद गौहर को आतंकियों ने धमकी भी दी थी, जिसकी वजह से उसके पार्टी छोड़ने की चर्चाएं हो रही हैं।